7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी एक साल की बच्ची, Video...

राजस्थान: 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी एक साल की बच्ची, Video में रोती-बिलखती दिखी

Published on

दौसा,

राजस्थान के दौसा में एक साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है. ये घटना दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के जस्सापाड़ा गांव की बताई जा रही है जहां पर अंकिता गुर्जर नाम की मासूम 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई. यह बच्ची खेलते खेलते बोरवेल में गिरी है. जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी लगी, तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर भेजे गए ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके.

अभी के लिए प्रशासन ने जयपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह काफी पुराना बोरवेल है और कच्चा है. करीब 200 फीट का यह बोरवेल बताया जा रहा है जिसमें अंकिता 60-70 फीट की गहराई पर अटकी हुई है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की कोशिश है कि बोरवेल में गिरी बच्ची को सकुशल बाहर निकाला जाए. जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मेडिकल टीम भी तैनात कर दी गई है और बच्ची को पाइप के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है. वहीं निगरानी के लिए सीसीटीवी भी बोरवेल में लगाया गया है.

जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें बच्ची काफी रोती-बिलखती दिख रही है. रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है कि उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए. लेकिन ये ऑपरेशन काफी चुनौतिपूर्ण दिखाई दे रहा है. बच्ची बोरवेल के बीच में कही अटक गई है, ऐसे में बिना उसे चोट लगे बाहर निकालना टीम की पहली प्राथमिकता है. वहीं बच्ची को ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसलिए एक पाइप के जरिए लगातार ऑक्सीजन भी दी जा रही है. अब कितनों घंटों तक ये रेस्क्यू चलता है, अभी स्पष्ट नहीं.

वैसे इस मामले के सामने आते ही एक बार फिर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर इलाकों में बोरवेल खुले कैसे छोड़ दिए जाते हैं? तमाम घटनाओं के बाद भी बोरवेल बंद क्यों नहीं किए गए हैं? इससे पहले भी कई मासूम इसी लापरवाही की वजह से बोरवेल में गिरे हैं. कुछ की जान बच जाती है तो कुछ दम भी तोड़ देते हैं.

इस साल मई में पंजाब के होशियारपुर के गदरीवाला गांव में बोरवेल में गिरे छह साल के ऋतिक की मौत हो गई थी. करीब आठ घंटे तक NDRF, आर्मी और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था. ऋतिक को उस बोरवेल से बाहर भी निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...