7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यमुझे छोड़ना मत भाई... ट्रेन की खिड़की पर लटका रहा मोबाइल चोर,...

मुझे छोड़ना मत भाई… ट्रेन की खिड़की पर लटका रहा मोबाइल चोर, वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली

आपने शायद ही कभी ऐसा सुना या देखा हो कि कोई चोर पकड़े जाने पर लोगों से बोल रहा हो कि ‘मुझे मत छोड़ो’। मगर आपको जानकार ताज्जुब होगा कि एक चोर पकड़े जाने पर लोगों से अपील कर रहा है कि प्लीज उसे मत छोड़ो, पकड़े रहो। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में झपटमारी करने ट्रेन की खिड़की के आसपास टहल रहे चोर को लोगों ने ट्रेन के अंदर से ही दबोच लिया। इसी बीच ट्रेन स्पीड से चलने लगती है। ये चोर लोगों से अपील करता है कि उसे मत छोड़ो वरना वह मर जाएगा।

चोर पर तरस खाते हुए लोगों ने चोर को कसकर पकड़ कर रखा। इस दौरान चोर के हाथों में काफी दर्द हो रहा था, उसकी तकलीफ उसके चेहरे से दिखाई दे रही है। यह वायरल वीडियो बिहार के बेगूसराय का बताया जा रहा है। यह घटना बुधवार रात साढ़े 10 बजे समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में साहेबुपर कमाल-उमेशनगर के बीच की बताई जा रही है। यात्री चोर को खिड़की से 15 km तक लटकाए खगड़िया तक ले गए।

वायरल वीडियो में लोग कर रहे हैं कि ये चोर ट्रेन की खिड़की के पास फोन झपटने के लिए आया था। जैसे ही ये झपटमारी की वारदात को अंजाम देना वाला था, तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। चोर की लाचारी को देखते हुए लोगों ने चोर को नहीं छोड़ा। वहीं चोर भी लगातार लोगों से अपील करता रहा कि उसने गलती की है, प्लीज उसे मत छोड़ना।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...