6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP: हुक्का बार की आड़ में हिंदू लड़कियों की पर्सनल डिटेल करता...

UP: हुक्का बार की आड़ में हिंदू लड़कियों की पर्सनल डिटेल करता था लीक, गिरफ्तार

Published on

बदायूं,

उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अपराधी 11 सितंबर को रविवार रात में लूट की योजना बना रहे थे. इनमें से एक बदमाश अवैध हुक्का बार चलाता है, जो इन लुटेरों का अड्डा था.पुलिस ने सभी लुटेरों को जेल भेजकर हुक्का बार को सील कर दिया है. पुलिस इन लुटेरों से पूछताछ कर कई पुरानी लूट का खुलासा किया है. अभी तक इन पर 8 मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय का है. यहां लंबे समय से एक रेस्टोरेंट में अवैध हुक्का बार चल रहा था. रोजाना शाम को शहर के तमाम युवा-युवती आकर नशीले पदार्थों का सेवन करते थे. शहर के तमाम बदमाशों ने भी हुक्का बार को अपना अड्डा बना लिया था. पुलिस इनके काम में रोक-टोक न करे, इसलिए रेस्टोरेंट का उद्घाटन सदर विधायक महेश गुप्ता से कराया गया था. राजनीतिक संरक्षण के चलते हुक्का बार मालिक फैज अपने यहां आने वाली लड़कियों की पर्सनल डिटेल भी लेने लगा था.

दोस्तों को नंबर देकर कराता था लड़कियों का शोषण
आरोप है कि हिंदू लड़कियों की पर्सनल डिटेल और मोबाइल नंबर लिया जाता था. बाद में फैज लड़कियों के नंबर अपने दोस्तों को दे देता था. फिर ये लोग लड़कियों का शोषण करते थे. लोक-लाज के चलते अभी तक किसी लड़की ने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की है. मगर, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है.

विधायक महेश गुप्ता से जब इस संबंध में बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उनको एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन करने के लिए बुलाया गया था. इसके अलावा उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.मामले में पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया, “पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग लूट कि योजना बना रहे हैं. पुलिस ने सूचना के आधार 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सभी हुक्का बार में बैठकर लूटपाट की योजना बनाते थे.”

उन्होने आगे कहा, “पुलिस ने सभी लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस को कुछ ट्वीट से जानकारी मिली है कि हुक्का बार मालिक फैज बार में आने वाली हिंदू लड़कियों के नंबर अपने दोस्तों को दे देता था. इस बिंदु पर भी जांच चल रही है.”

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...