5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगोवा में 'ऑपरेशन लोटस' को अंजाम तक ले जाने में TMC नेता...

गोवा में ‘ऑपरेशन लोटस’ को अंजाम तक ले जाने में TMC नेता ने की मदद

Published on

पणजी।

गोवा हाल के दिनों में एक बड़े सियासी घटनाक्रम का गवाह बना। कांग्रेस के 11 में से आठ विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके विलय को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी मिल चुकी है। इस बीच खबर आ रही है कि गोवा के एक पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता चर्चिल अलेमाओ का इसमें अहम योगदान रहा। कांग्रेस के दो विधायकों ने रोडोल्फो फर्नांडीस को सफलतापूर्वक समझाने में उनकी भूमिका का खुलासा किया है। आपको बता दें कि फर्नांडीस लंबे समय तक कांग्रेसी रहे। उनकी मां विक्टोरिया भी विधायक और कांग्रेस की सरकारों में मंत्री थीं।

गोवा की राजनीति में अलेमाओ का एक विशेष कद है। वह सिर्फ 13 दिनों के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे थे। कांग्रेस के बागी विधायकों के पास सदस्यता बचाने और खेमे को बीजेपी में विलय होने के लिए जरूरी नंबर कम पड़ रहे थे। ऐसे में अलेमाओ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कांग्रेस के दो विधायकों अल्टोन डी’कोस्टा और रोडोल्फो फर्नांडीस से संपर्क साधा।

नाम नहीं छापने की शर्त पर कांग्रेस के एक विधायक ने कहा, “उन्होंने अल्टोन से मुलाकात की। उन्हें योजना के बारे में बताया। हालांकि, वे उन्हें नहीं मना सके। इसके बाद वह रोडोल्फो के पास पहुंचे। उनसे कहा कि अल्टोन पहले ही जुड़ने के लिए सहमत हो गए हैं।”अल्टोन क्यूपेम से विधायक चुने गए थे। उन्होंने चंद्रकांत कावलेकर को हराकर चुनाव जीता था। कावलेकर चार बार कांग्रेस के विधायक रहे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। 2019 में भी अल्टोन ने पाला बदलने से इनकार कर दिया था।

जब अल्टोन से अलेमाओ के प्रस्ताव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह सच है कि मुझसे संपर्क किया गया था और प्रस्ताव दिए गए थे। मैं इस बारे में नाम नहीं लेना चाहता हूं कि इसमें कौन शामिल था। अब यह हो गया है। जो जाना चाहते थे वे चले गए, लेकिन मैं अपने सिद्धांतों पर कायम हूं। राजनीतिक परिवारों से आने वाले बहुत से लोग जाने के लिए बहुत उत्सुक थे।” रॉडोल्फो इस प्रकरण पर बात करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।’

इससे पहले जुलाई में भी कांग्रेस विधायकों के एक समूह ने अलग होने और भाजपा में विलय करने का प्रयास किया। उस समय कांग्रेस द्वारा एआईसीसी डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव गोवा पहुंचे। उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद यह योजना विफल हो गई। राष्टपति चुनाव से पहले उन्हें पाला बदलने से रोक दिया गया।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...