5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यकौन हैं बेगूसराय गोलीकांड के चारों आरोपी? जिन्होंने 40 मिनट तक खेला...

कौन हैं बेगूसराय गोलीकांड के चारों आरोपी? जिन्होंने 40 मिनट तक खेला खूनी खेल

Published on

पटना,

बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग की घटना के 72 घंटे बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बेगूसराय में मंगलवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 30 किमी के क्षेत्र में गोलियां बरसाई थीं. इस दौरान 10 लोगों को गोली लगी थी. इसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. पुलिस का दावा है कि उसने इस शूटआउट में शामिल सभी 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानिए कौन हैं चारों आरोपी ?
बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने युवराज, केशव, अर्जुन और सुमित को गिरफ्तार किया है. ये चारों आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं. पुलिस ने सुमित, अर्जुन और युवराज को गुरुवार रात को बेगूसराय से गिरफ्तार किया था. जबकि आरोपी केशव को झाझा से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अपराधियों की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम का भी ऐलान किया था.

पुलिस के मुताबिक, केशव कुमार उर्फ नागा गुरुवार शाम को हथिदह स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर देवघर अपने बुआ के यहां जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे झाझा रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया है. केशव को ही शूटआउट का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. केशव कुमार एफसीआई ओपी थाना क्षेत्र के बीच गांव का रहने वाला है. वह रांची भागने की फिराक में था.

क्या है मामला?
बेगूसराय में मंगलवार को 40 मिनट तक सड़कों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. बदमाश दो बाइकों पर सवार थे. नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों से निकलते हुए 30 किलोमीटर तक बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी. इसमें 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी. बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे. इसके बाद आरोपियों की धर-पकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं. पुलिस की लापरवाही को देखते हुए सात पुलिसकर्मियों को निलंबत किया गया था. बदमाशों ने फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की थी. घटना के बाद पुलिस ने बेगूसराय को सील कर दिया था. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई थी.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...