5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यहाल-ए-लखनऊ! CM आवास के पास भी पानी ही पानी, सिविल अस्पताल नहीं...

हाल-ए-लखनऊ! CM आवास के पास भी पानी ही पानी, सिविल अस्पताल नहीं जा सके योगी

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के तमाम दावों की पोल महज 24 घंटे की बारिश ने खोल दी है. लखनऊ के कई इलाके पानी में डूब गए हैं. घरों में पानी भर आया तो लोगों ने रात पुल पर काटी. दिलकुशा इलाके में एक मकान गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजरतगंज में एक होटल की छत गिर गई.

24 घंटे की बारिश ने लखनऊ जिला प्रशासन और नगर निगम के स्मार्ट सिटी बनाने के दावे को पानी-पानी कर दिया है. शहर के पॉश इलाके से लेकर नीचले इलाके तक पानी में डूबे हुए हैं. सबसे बड़ी बात है कि मुख्यमंत्री आवास के सामने जाने वाला पार्क रोड भी पानी में डूबा हुआ है. यहां से मुख्यमंत्री आवास की दूरी महज कुछ सौ मीटर होगी.

पार्क रोड पर ही सिविल अस्पताल है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिलकुशा हादसे के घायलों से मिलने जाने वाले थे, लेकिन पानी भरे होने की वजह से वह जा नहीं पाए. ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा. पार्क रोड और सिविल अस्पताल के सामने इस समय घुटने भर पानी है. लोगों का आना-जाना दूभर हो गया.

अब सोचिए मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम की दूरी पर यह हाल है तो बाकी जगह क्या आलम होगा. लखनऊ के कई इलाके पर पानी भरा हुआ है. लखनऊ में भारी बारिश की वजह से घरों के अंदर तक पानी भर गया, जिसके बाद कमिश्नर रोशन जैकब और डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इलाकों का दौरा किया. खुद पानी में खड़े होकर हालात देखा.

भारी बारिश से लखनऊ के फैजुल्ला गंज में गोमती नदी के किनारे बने कई घरों में पानी भर गया है. लोग घर की छतों पर दुबके हुए हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा गोमती नगर रेलवे स्टेशन परिसर में बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की बाउंड्री गिर गई. प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.

इस बीच मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद लखनऊ जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें लोगों से बेवजह घर से न निकलने के साथ ही हादसे के संभावित स्थानों पर न जाने की अपील की गई है. इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं को लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...