5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य2022 में 2013 की बात, मुस्कुरा के सीएम नीतीश बोले- '...कहिए याद...

2022 में 2013 की बात, मुस्कुरा के सीएम नीतीश बोले- ‘…कहिए याद करके रखने के लिए’

Published on

भोजपुर

बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से बिहार की सियासत क्राइम के इर्द-गिर्द घूम रही है। विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। वहीं, नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं के आरोपों का मुस्कुरा के जवाब दे रहे हैं। शुक्रवार को भी नीतीश कुमार कुछ इसी तरह गिरिराज सिंह के आरोपों का जवाब दिया। सीएम नीतीश के बयान देने के अंदाज से तो ऐसा ही लगता है कि बीजेपी नेताओं के आरोपों को वो सिरियस नहीं ले रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार को नीतीश कुमार भोजपुर जिले को कइलवर में थे। यहां पर उन्होंने मेंटल हॉस्पिटल के भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर डेप्युटी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि बेगूसराय में जो पकड़े गए हैं, इसके बारे में वहां की पुलिस ही बताएगी। पूरी घटना बेगूसराय जिले की है और वहां पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले को देख रही है। साथ ही वरीय पदाधिकारी भी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि गलत लोगों को पकड़ा गया है। इस पर सीएम ने कहा कि इसके बारे में भी बताया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर बंपर छूट, महज 99 रुपये से शुरू |

‘…कहिए याद करके रखने के लिए’
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कह रहे हैं कि 2013 में जो सीरियल ब्लास्ट हुआ था, उससे भी इसके तार जोड़े जा रहे हैं। इस पर नीतीश ने मुस्कुराते हुए कहा कि 2013 याद है न, कहिए याद करके रखने के लिए। किसी के बोलने से क्या फर्क पड़ेगा। लोग ऐसे ही बोलते हैं, बोलने दीजिए। सारी बात सामने आ जाएगी। अभी कुछ कहना उचित नहीं है।

2013 में गांधी मैदान में क्या हुआ था
दरअसल, 27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गांधी मैदान में हुए सीरियल धमाकों ने राजधानी को ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को हिलाकर रख दिया था। ये धमाके उस समय हुए जब गांधी मैदान में बीजेपी की हुंकार रैली थी, जिसमें शामिल होने के लिए मौजूदा प्रधानमंत्री उस समय बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पटना आने वाले थे। हालांकि, नरेंद्र मोदी के पटना पहुंचने के पहले ही आतंकियों ने बीजेपी समर्थकों से खचाखच भरे गांधी मैदान में सीरियल ब्लास्ट किए, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी। इन धमाकों से पहले पटना जंक्शन के टॉयलेट में भी विस्फोट हुआ था।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा था
बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय गोलीकांड की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं, उनपर बिहार की जनता को भरोसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेगूसराय में हुई फायरिंग की घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ है। बिहार सरकार इस घटना में शामिल अपराधियों के नाम को छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने असली अपराधी को बचाने का आरोप लगाते हुए गिरिराज ने कहा कि वारदात के पीछे जो असली अपराधी हैं उन्हें सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में सीरिलय ब्लास्ट हुए थे। कुछ ही महीने पहले पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई का टेरर मॉड्यूल भी सामने आया, जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश रच रहा था। ये सभी घटनाएं साबित करती हैं कि बेगूसराय में हदशत फैलाने के लिए आतंकी हमला किया गया। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि बेगूसराय गोलीकांड की घटना की जांच सीबीआई या एनआईए से कराई जाए।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...