7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यमंत्री की रिश्तेदार बताती, शादी कर लेती, शातिर महिला ने ऐसे की...

मंत्री की रिश्तेदार बताती, शादी कर लेती, शातिर महिला ने ऐसे की लाखों की ठगी

Published on

करूर ,

तमिलनाडु के करूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए. इतना ही नहीं लोगों को शिकार बनाने के लिए महिला ने कई शादियां भी कीं. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी महिला से पूछताछ और जांच की जा रही है. महिला की पहचान 28 साल की सौम्या उर्फ सबरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला ने दस से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है.

उसने कई पुरुषों से शादी कर उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था. महिला यह दावा भी करती थी कि वह संबंधित विभाग की मंत्री उसकी रिश्तेदार हैं. इसी झूठ के सहारे वह लोगों को शिकार बनाती थी. शातिर महिला ने करूर और त्रिची जिले में ठगी का जाल बिछा रखा था. अपने झांसे में लोगों को लेने के लिए वह तरह-तरह की तरकीबों का इस्तेमाल करती थी. फिर चाहें मंत्री को रिश्तेदार बताना हो या शादी ही क्यों न करनी पड़े.

ठगी का शिकार हुए लोग कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे. आखिरकार पीड़ितों को जानकारी मिली कि महिला अपने घर में है. आनन-फानन पीड़ित सीधे उसके घर पहुंचे और महिला को वहां पाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पशुपतिपालयम थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि बिजली बोर्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने और लाखों रुपये लूटने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है.

मामले की जांच जा रही है. जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि आरोपी महिला ने कितने लोगों से कितनी ठगी की है. मामले की जांच में करूर अपराध शाखा के पुलिस उपाधीक्षक सुकुमार, सिटी पुलिस उपाधीक्षक देवराज और निरीक्षक सेंथिल कुमार आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...