12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'बेगूसराय गोलीकांड की CBI जांच क्यों? साजिश खुलने का डर सता रहा',...

‘बेगूसराय गोलीकांड की CBI जांच क्यों? साजिश खुलने का डर सता रहा’, सुशील मोदी पर JDU का पलटवार

Published on

पटना

बेगूसराय गोलीकांड पर बीजेपी-जेडीयू आमने-सामने है। हालांकि गोलीकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन बीजेपी ने इस पूरे मामले की जांच CBI से कराए जाने की मांग की है। इस पर जेडीयू ने जवाब देते हुए कहा कि ‘चिंता मत करें! पुलिस प्रशासन पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है। साजिश का खुलासा होगा।’ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि ‘सुशील जी, आपके वक्तव्य से स्पष्ट हो रहा है कि सही अपराधियों के पकड़े जाने से आप लोगों को डर सता रहा है कि कहीं पूरी साजिश बेनकाब न हो जाए। इसलिए अपने ‘तोता सीबीआई’ से जांच की मांग कर रहे हैं। चिंता मत करें! पुलिस प्रशासन पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है। साजिश का खुलासा होगा।’

दरअसल बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद बेगूसराय पुलिस अधीक्षक और पटना में एडीजी मुख्यालय ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की, दोनों के बयानों में भारी विरोधाभास है। ऐसा लगता है कि जनता के गुस्से को शांत करने के लिए जल्दबाजी में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जनता के सामने पेश कर दिया गया। ऐसे में पूरे मामले की जांच CBI से करायी जाए।

असली अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही बिहार सरकार: गिरिराज
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय मामले को लेकर बिहार सरकार पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वे तुष्टिकरण की नीति अपना रहे हैं, उनपर बिहार की जनता को भरोसा नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेगूसराय में हुई फायरिंग की घटना के पीछे आतंकवादियों का हाथ है। बिहार सरकार इस घटना में शामिल अपराधियों के नाम को छिपाने का काम कर रही है। उन्होंने असली अपराधी को बचाने का आरोप लगाते हुए गिरिराज ने कहा कि वारदात के पीछे जो असली अपराधी हैं, उन्हें सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

बेगूसराय गोलीकांड की जांच CBI या NIA से कराई जाए: गिरिराज
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में सीरिलय ब्लास्ट हुए थे। कुछ ही महीने पहले पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई का टेरर मॉड्यूल भी सामने आया, जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश रच रहा था। ये सभी घटनाएं साबित करती हैं कि बेगूसराय में हदशत फैलाने के लिए आतंकी हमला किया गया। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि बेगूसराय गोलीकांड की घटना की जांच सीबीआई या एनआईए से कराई जाए। बता दें, बेगूसराय में सड़कों पर अंधाधुंध गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...