7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यहैदराबाद के निजामों को 13 महीने और झेल लीजिए, ओवैसी पर खूब...

हैदराबाद के निजामों को 13 महीने और झेल लीजिए, ओवैसी पर खूब बरसे शाह

Published on

हैदराबाद।

केंद्रीय गृह मंत्री आज हैदराबाद के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने तेलंगाना मुक्ति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को तो आजादी 1947 में मिल गई थी, लेकिन हैदराबाद पर आज भी निजामों का राज है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की जनता को अब सिर्फ 13 महीने के लिए इसे झेलना होगा। आपको बता दें कि हैदराबाद को असदुद्दीन ओवैसी का गढ़ माना जता है।

तेलंगाना में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी सफलता को लेकर आशान्वित है। हाल ही में यहां भागवा पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक भी हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था।

अमित शाह ने आगे कहा, ‘राज्य के लोग आधिकारिक तौर पर हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाना चाहते थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसका वादा भी किया, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के कारण जश्न मनाने से इनकार कर दिया।’ हैदराबाद के परेड ग्राउंड में ‘तेलंगाना मुक्ति दिवस’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी शामिल हुए।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...