15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यशामली में मदरसे की पढ़ाई पर उठे सवाल, नरेंद्र मोदी को बताया...

शामली में मदरसे की पढ़ाई पर उठे सवाल, नरेंद्र मोदी को बताया मुख्यमंत्री

Published on

शामली,

उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश पर शामली में भी मदरसों के सर्वे शुरू हो चुका है. जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर बनाई गई टीम ने शुक्रवार को मदरसों के सर्वे को निकली. शामली में करीब 105 मदरसे हैं, इनमें करीब 85 गैर-मान्यता प्राप्त हैं.शामली में मदरसे में दीनी तालीम लेने वाले बच्चों ने यूपी के मुख्यमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी बताया. शामली के डीएम का नाम पूछने पर मोहम्मद खालिद बताया. एसडीएम सदर विशु राजा और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान के नेतृत्व में एक टीम मदरसों का सर्वे करने पहुंची थी.

टीम ने शामली नगर में तीन मदरसों का सर्वे किया और तीनों ही गैर-पंजीकृत मिले. मदरसों में प्रशासन की ओर से बताए गए 11 बिंदुओं के आधार पर टीम सर्वे कर रही है. इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी.इसके बाद 30 सितंबर तक यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को भेजी जाएगी. टीम जब पहुंची, तो किसी भी मदरसे में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे नहीं मिले. तर्क यह दिया गया कि आज शुक्रवार के दिन मदरसों में छुट्टी रहती है.

सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का सही उत्तर भी नहीं दे पाए बच्चे
मदरसे में मौजूद कुछ छात्र मिले, जिनसे सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए. मगर, कोई भी बच्चा सही उत्तर नहीं दे सका. यूपी के मुख्यमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी बताया. एक छात्र ने शामली के जिला अधिकारी का नाम मोहम्मद खालिद बताया.यहां मदरसों में एनसीईआरटी की किताबें नहीं पढ़ाई जाती हैं. यहां इस्लामिक दीनी तालीम दी जाती है. सर्वे टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीएम सदर विश्व राजा ने बताया, “शुक्रवार को 3 मदरसों का सर्वे किया गया है. तीनों ही गैर पंजीकृत निकले.”

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...