15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यस्कूल की छत पर फेंके बम, नीचे चल रही थी पढ़ाई, कोई...

स्कूल की छत पर फेंके बम, नीचे चल रही थी पढ़ाई, कोई हताहत नहीं

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ स्थित एक स्कूल में बम फटने की घटना सामने आई है। हादसे में कोई हताहत नहीं है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छत पर देसी बम फेंके गए जिससे छत टूट गई। घटना के वक्त स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। घटना के चलते स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से स्कूली छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई।

यह हादसा शनिवार सुबह 11.45 बजे टीटागढ़ स्थित फ्री इंडिया हाई स्कूल में हुआ। उस दौरान स्कूल की कक्षाएं चल रही थीं। टीटागढ़ के साउथ स्टेशन रोड स्थित फ्री इंडिया हाई स्कूल में ब्लास्ट के बाद दहशत फैल गई। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अच्छी खासी थी। बच्चे ब्लास्ट की आवाज सुनकर चीखने चिल्लाने लगे। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि बम कहां फटा। आस पास की कक्षाएं सब ठीक ठाक थी।

घनी आबादी वाले इलाके में है स्कूल
शिक्षक जब बाहर निकले तो देखा कि स्कूल की छत से धुआं निकल रहा है। ब्लास्ट की आवाज सुनकर छात्रों में हड़कंप मच गया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। स्कूल में हुए ब्लास्ट की जांच की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर स्पिलिंटर बिखरे हुए मिले हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बम स्कूल में बाहर से फेंका गया था या फिर स्कूल में पहले से ही बम रखा गया था। स्कूल घनी आबादी वाले इलाके में है। विस्फोट किसने किया इसकी जांच की जा रही है।

‘धमाके की आवाज बहुत तेज थी’
स्कूल के शिक्षक खालिद तैयब ने कहा, ‘बम का धमाका बहुत तेज था। उस वक्त हम स्टाफ रूम में बैठे थे। पहले तो हमें लगा कि बाहर कोई बम है। उसके बाद मैं बाहर गया तो देखा कि स्कूल से धुंआ निकल रहा है। उसके बाद हम छत पर आए तो देखा कि बम था। चारों ओर स्पिलिंटर के छोटे छोटे टुकड़े बिखरे हुए थे। सभी सबूतों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...