16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनीतीश फूलपुर से लड़ सकते हैं चुनाव, प्रधानमंत्री पद की दावेदारी... पीएम...

नीतीश फूलपुर से लड़ सकते हैं चुनाव, प्रधानमंत्री पद की दावेदारी… पीएम मोदी के वाराणसी है 100 किलोमीटर दूर

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार हो सकते हैं। इसको लेकर जदयू की ओर से भी स्थिति साफ हो रही है। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ यानी उत्तर प्रदेश होकर जाता है। ऐसे में जदयू नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार को फूलपुर से उतार कर भारतीय जनता पार्टी को उनके ही गढ़ में घेरने की तैयारी कर रही है। फूलपुर से नीतीश कुमार के चुनावी मैदान में उतरने से पूर्वांचल का चुनावी समीकरण बदल सकता है। फूलपुर लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को पीएम नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में अब स्थिति साफ हो रही है कि जदयू नीतीश कुमार को सीधे प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा करने की तैयारी में जुट गई है।

पीएम उम्मीवारी पर लग रहे कयास
नीतीश कुमार की पीएम पद पर उम्मीदवारी को लेकर लगातार कयासबाजी का दौर है। जदयू की ओर से लगातार इस मामले को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को झटका देकर अगस्त के पहले पखवाड़े में नीतीश कुमार महागठबंधन के पाले में चले गए। इसके बाद से उनके पीएम उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बिहार में राजद की ओर से नीतीश कुमार को नेता बनाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है। हालांकि, कांग्रेस राहुल गांधी के नाम को ही आगे करती दिख रही है। पिछले दिनों पटना आगमन के दौरान तेलंगाना सीएम के. चंद्रशेखर राव के सामने भी नीतीश कुमार को विपक्ष के पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा हुई। तमाम उठक-बैठक के बाद भी भी उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ।

नीतीश कुमार इस वाकये के बाद दिल्ली दौरे पर गए। तीन दिनों तक दिल्ली में तमाम विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर उनकी मुलाकात शरद पवार, शरद यादव, ओम प्रकाश चौटाला, सीताराम येचुरी आदि से हुई। इसके अलावा नीतीश कुमार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और संरक्षक मुलायम सिंह यादव से भी मुलाकात की। इसके बाद नीतीश कुमार की ओर से कोई बड़ा संकेत तो नहीं दिया गया, लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें नेता बताए जाने की बात कही।

यूपी से चुनाव लड़ने का क्या है संकेत?
बिहार के मुख्यमंत्री मंझे हुए राजनीतिक खिलाड़ी हैं। वे जानते हैं कि बिना यूपी में पैर जमाए बिहार की 40 सीटों के सहारे दिल्ली की सत्ता तक पहुंचना संभव नहीं हो पाएगा। ऐसे में उन्होंने उत्तर प्रदेश के फूलपुर को चुनाव है। इसके जरिए वे भाजपा को उन्हीं की रणनीति में मात देने की कोशिश करते दिख सकते हैं। सीएम नीतीश के यूपी से चुनावी मैदान में उतरने से कई समीकरण अभी से बनाए जाने लगे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरने के सवाल पर एक टीवी इंटरव्यू में इनकार नहीं किया है। उन्होंने एक प्रकार से इस खबर पर मुहर लगा दी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...