भोपाल
श्री अग्रसेन जयंती से पूर्व मनाया जाने वाला भेल अग्रवाल समाज का बहु-प्रतीक्षित खान-पान मेला धूम-धाम से आईटीआई ऑडिटोरियम गोविंदपुरा में रविवार को मनाया जायेगा । समाज के अध्यक्ष आरके गुप्ता एवं महासचिव सुरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया इस खान-पान मेले समाज की ही महिलाओं द्वारा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के गेम भी आकर्षण का केंद्र होंगे । मुख्य अग्रसेन जयंती समारोह मे समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित भी किया जायेगा । श्री अग्रवाल ने सभी अग्र बंधु सपरिवार इस कार्यकम में शामिल होने की अपील की ।
