-भेल कारखाने में ट्रांसर्फामर ब्लॉक की झांकी को मिला प्रथम पुरूस्कार, दूसरे और तीसरे नबंर पर रही स्वीचगियर व डब्ल्यूईएक्स
भोपाल।
भेल क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई । भेल कारखाने में झांकियों को आकर्षक रूप से संवारा गया था । भेल कर्मचारी और ठेका श्रमिक सहित उनके परिजन ने झांकियां देखने पहुंचे । भेल के नये कार्यपालक निदेशक विनय निगम ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर झांकियों का अवलोकन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन कर्ता हैं । उनकी पूजा अर्चना के बाद ही काम शुरूवात करना चाहिये । कारखाने में यह पर्व हर साल बड़ी ही धूम-धाम मनाया जाता है । कारखाने की प्रगति में इस पूजा का बड़ा ही महत्व है । यही कारण है कि भेल कर्मचारी इस पर्व मेें बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं । इसीलिये सभी एकजुट होकर अगले 6 माह में इस कारखाने में उत्पादन लक्ष्य पाने के लिये पूरी कोशिश करें तब ही हम आगे बढ़ पायेंगे ।
भेल कारखाने में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कारखाने के वक्र्स इंजीनियरिंग, ट्रांसफार्मर, स्वीचगियर ब्लॉकों में झांकी बनाई गई थी जिसमें ट्रांसर्फामर की झांकी को भेकनिस के अध्यक्ष व महाप्रबंधकगण रविन्द्र कुमार राय,जीपी बघेल और आरएफ सिद्धीकी ने चयन के बाद प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया । वहीं स्वीचगियर की झांकी को द्वितीय डब्ल्यूईएक्स को तृतीय पुरूस्कार से नवाजा गया । विशेष पुरूस्कार एसटीएम व एचआरडीसी विभाग को दिया गया ।
गौरतलब है कि भेल के नियमित कर्मचारी व ठेका श्रमिक के परिजनों को कारखाने में आने की अनुमति दी गई थी । इसी तरह भेल के गोविंदपुरा और हबीबगंज औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में भी विश्वकर्मा पूजा का विशेष आयोजन किया गया ।
भेल के फाउंड्री गेट पर लगा मेला
कोरोना काल के चलते पिछले 2 सालों से यहां मेला नहीं लगा । इस बार भगवान विश्वकर्मा जयंती पर भेल के फाउंड्री गेट पर मेला लगाया । गेट के बाहर मैदान में विश्वकर्मा जयंती पर लगने वाला मेला दो साल के बाद लगा तो भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क के दोनों और लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। यहां बच्चों के लिए झूलों के अलावा खानपान, कपड़े, बच्चों के खिलौने व अन्य सामान की दुकानों पर देर शाम तक भीड़ रही। मेले में बड़ी संख्या में उद्योग नगरी के अलावा आसपास की कॉलोनी के लोग पहुंचे । बच्चों ने मेले का भरपूर लुफ्त उठाया ।
