16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यसबको इंतजार था दहाड़ का, ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार...

सबको इंतजार था दहाड़ का, ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का… चीते का वीडियो शेयर कर अखिलेश ने लिए मजे

Published on

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नामीबिया ( से लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया। बीजेपी इस पर बड़ी उपलब्धि बताकर जश्न की तरह पेश कर रही है। वहीं सपा और कांग्रेस तंज कस रही है। पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करके मजे लिए हैं।

अखिलेश ने कसा करारा तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीतों का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है। वीडियो में दिख रहा है कि चीते पिंजरे में बंद है और उसकी आवाज सुनने को मिल रही है। ये आवाज बहुत हद तक बिल्ली से मिलती है। इसी को लेकर अखिलेश ने इस चीते के जरिए बीजेपी (BJP) पर तंज कसा और कहा कि ‘सबको इंतज़ार था दहाड़ का… पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।’

‘अगले जन्म मोह गैया ना कीजो, मोहे चीता कीजो’
इस वीडियो में चीता आवाज निकालता देखा जा सकता है और अखिलेश बिना नाम लिए पीएम मोदी पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी जब अखिलेश यादव ने एक कार्टून के जरिए लंपी वायरस से परेशान गायों की तुलना चीतों से करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने एक कार्टून को शेयर किया, जिसमें लिखा था अगले जन्म मोह गैया ना कीजो, मोहे चीता कीजो।

बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं पूरे मामले बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है उन्होंने कहा देश में 75 वर्ष के बाद विलुप्त हो गई प्रजाति के चीते भारत मे फिर वापस आ गए हैं। लेकिन कुछ लोगों को ये बात नागवार गुजर रही है। इसलिए चीते की आवाज पर टिप्पणी कर रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि चीते की फुर्ती इतनी होती है कि कम समय में स्पीड पकड़ लेती है।

अखिलेश यादव को ज्यादा दर्द हो रहा-बीजेपी
राकेश त्रिपाठी ने सपा हमला बोलते हुए कहा कि उससे ज्यादा फुर्ती से समाजवादी पार्टी जरूर विलुप्त होने की कगार पर है। उन्होंने कहा जब से अखिलेश यादव ने कमान संभाली है तब से लगातार समाजवादी पार्टी विलुप्त होने के लिये आगे बढ़ रही है। इसलिये आज चीता के आने पर अखिलेश यादव को ज्यादा दर्द हो रहा है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...