15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यजो पार्टी छोड़ गए वो ठग, मैं शिवसेना का 'असली' प्रमुख हूं......

जो पार्टी छोड़ गए वो ठग, मैं शिवसेना का ‘असली’ प्रमुख हूं… उद्धव का एकनाथ श‍िंदे पर हमला

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और श‍िवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला बोला। उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह उस ‘असली’ शिवसेना के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना चार पीढ़ियों के सामाजिक कार्यों से हुई है। यहां शिवसेना भवन में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को ‘छीना या खरीदा नहीं जा सकता। उन्‍होंने कहा क‍ि जो शिवसेना छोड़ गए वो ठग हैं। उद्धव ठाकरे ने जोर देकर कहा कि शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी। उन्‍होंने श‍िवसैन‍िकों को दशहरा रैली में भीड़ जुटाने के आदेश दिए।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पहले भी फूट डालकर और दलबदल के जरिए शिवसेना को कमजोर करने के प्रयास क‍िए गए थे, जो विफल रहे थे और ये प्रयास अब भी सफल नहीं होंगे। शिवसेना प्रवक्ता और लोकसभा सदस्य विनायक राउत ने बताया कि ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देने को कहा।

21 को शिवसेना के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे उद्धव
ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में पारंपरिक स्थान पर ही होगी और उनसे इस आयोजन के लिए तैयार रहने को कहा। रैली की तैयारियों के तहत ठाकरे 21 सितंबर को शिवसेना के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

रैली के लिए ठाकरे और शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों की ओर से दायर आवेदन मुंबई नगर निकाय के पास मंजूरी के लिए लंबित हैं। दरअसल 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे की ओर से शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के कारण इस साल जून में ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...