15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यकानपुर: बर्निंग BMW से मची अफरा-तफरी, ट्रायल कर रहा था मालिक

कानपुर: बर्निंग BMW से मची अफरा-तफरी, ट्रायल कर रहा था मालिक

Published on

कानपुर,

कानपुर में गंगा बैराज रोड पर बीएमडब्लू कार में आग लग गई. किसी तरह ड्राइवर और कार मालिक ने जान बचाई. कार में लगी आग देख लोग भी मौके पर पहुंचे. सभी ने आग पर काबू पाने में उनकी मदद की. वहीं, कोहना इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि BMW कार में आग लगी थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक कार मालिक कार लेकर जा चुका था. उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है.

बता दें कि कानपुर सिविल लाइंस निवासी अकबर सईद ने कुछ दिन पहले ही BMW कार खरीदी थी. वो अपने ड्राइवर कयूम के साथ गंगा बैराज रोड पर कार का ट्रायल कर रहे थे. इसी दौरान किन्हीं कारणों से कार में आग लग गई. समय न गंवाते हुए अकबर सईद और ड्राइवर कयूम कार से बाहर निकले. इसके साथ ही उन्होंने आग पर काबू पाने में जुट गए.

मदद के लिए आगे आए लोग
देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने आगे आकर उनकी मदद भी की. लोगों की मदद से आग पर काबू लिया गया. इसके बाद अकबर सईद कार लेकर चले गए. वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक कार मालिक कार को लेकर जा चुका था.

कैमरे में कैद हुई घटना
दरअसल, बैराज रोड पर वाहनों का काफी आवागमन रहता है. सुबह से लेकर देर शाम तक लोग भी यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं. हादसे के वक्त भी मौके पर काफी संख्या में लोग पहले से ही मौजूद थे. कार से उठती लपटों को देख लोग मौके पर पहुंचे. मदद करने के साथ ही कुछ लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि बैराज पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...