17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यश्रृंगार गौरी मामला: मुस्लिम पक्ष ने अगली सुनवाई के लिए मांगा 8...

श्रृंगार गौरी मामला: मुस्लिम पक्ष ने अगली सुनवाई के लिए मांगा 8 हफ्ते का वक्त

Published on

वाराणसी ,

वाराणसी जिला जज की अदालत में चल रहे श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी केस में नया मोड़ आ गया है. मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट की तरफ से सुनवाई की दी गई सुनवाई की अगली तारीख (22 सितंबर) कम से कम 8 हफ्ते के बाद के होने की मांग की है.

बता दें कि वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने 12 सितंबर को मामला पोषणीय मानने के साथ ही 22 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की थी. कोर्ट द्वारा मिली तारीख को अंजुमन इंतजामिया के वकीलों ने चुनौती दी है कि 8 हफ्ते के पहले तारीख नहीं दी जा सकती. इसीलिए जिला जज की अदालत में इस बाबत मसाजिद कमेटी के वकीलों ने प्रार्थना पत्र दिया है. जिसमे कहा है “22 सितंबर की तारीख टालकर कम से कम 8 हफ्ते बाद की तारीख मिले”.

मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया जिसमें SC ने मामला जिला जज के यहां चलाने का आदेश दिया था. साथ ही आदेश आने पर अगली सुनवाई का समय कम से कम 8 हफ्ते के बाद का तय किया था. ताकि जिस किसी को भी आपत्ति हो तो उसे पर्याप्त समय मिल जाए.

इस बारे में मसाजिद कमेटी के वकील रईस अहमद ने बताया कि आज जिला जज की अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है. जिसमें अगली सुनवाई के लिए 8 हफ्ते का समय मांगा गया है. कहा कि बीते 12 सितंबर को कोर्ट के आदेश के बाद 22 सितंबर की तारीख दी गई थी. इसी तारीख पर जवाबदेही दाखिल करना, वन टेन का डिस्पोजल होना और अन्य मुद्दों के लिए भी 22 सितंबर की तारीख तय की गई थी. जबकि SC के बीते दिनों पारित आदेश, जिसमें जिला जज को सुनवाई करने की बात थी और दिए गए आदेश पर आपत्ति या अगली सुनवाई की तारीख 8 हफ्ते के बाद होनी चाहिए थी. इसी आधार पर जिला जज से 8 हफ्ते का समय मांगा गया है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...