17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्ययूपी धर्मांतरण कानून में पहली सजा..अमरोहा कोर्ट से आरोपी को 5 साल...

यूपी धर्मांतरण कानून में पहली सजा..अमरोहा कोर्ट से आरोपी को 5 साल की जेल

Published on

अमरोहा

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कानून के तहत पहली सजा का ऐलान किया गया है। अमरोहा कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2021 में गैरकानूनी तरीके से कन्वर्जन के खिलाफ कानून बनाया गया था। कानून के तहत 26 साल के बढ़ई का काम करने वाले एक युवक को सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने यूपी के गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध अधिनियम 2021 के तहत पहली सजा सुनाते हुए पांच साल की कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त डीजीपी अभियोजन आशुतोष पांडे ने दिसंबर 2021 में नए कानून के लागू होने के बाद से अमरोहा कोर्ट की ओर से शनिवार को सुनाई गई सजा को पहले मामले की पुष्टि की।

अमरोहा की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) कपिला राघव ने शनिवार को धर्मांतरण कानून और अन्य आरोपों में अफजल को पांच साल की सजा और 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस मामले के बारे में हसनपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल 2021 को अमरोहा पुलिस ने अफजल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दूसरे समुदाय की 16 वर्षीय लड़की के अपहरण के लिए राज्य के धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

क्या था पूरा मामला?
धर्मांतरण का मामला 2 अप्रैल 2021 को दर्ज कराया गया था। पीड़िता के पिता ने दावा किया था कि उस दिन उनकी बेटी घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। वे पौधों की नर्सरी चलाते थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया था कि आखिरी बार लड़की को दो स्थानीय लोगों ने एक युवक के साथ देखा था।लड़की के परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा था कि बच्ची अफजल के नियमित संपर्क में थी। वह पौधे खरीदने के लिए उनकी नर्सरी में आता था। पुलिस ने अफजल के खिलाफ मामला दर्ज किया। उस पर अपहरण का आरोप लगा। इसके बाद धर्मांतरण विरोधी कानून लगा दिया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...