16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'मुस्लिम आरोपियों को पत्थरों से मारा जाए...' लखीमपुर कांड पर बोले SP...

‘मुस्लिम आरोपियों को पत्थरों से मारा जाए…’ लखीमपुर कांड पर बोले SP सांसद

Published on

लखीमपुर खीरी,

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने लखीमपुर खीरी गैंगरेप और हत्या के मामले में शामिल मुसलमान आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़कर उन्हें पत्थरों से मारने की सजा देने की मांग की है. ताकि कोई आगे से दुष्कर्म करने की कोशिश ना करें.

सपा सांसद सैयद तुफैल हसन (एसटी हसन) ने मांग की है कि लखीमपुर खीरी गैंगरेप और हत्याकांड में शामिल मुस्लिम आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए, जिससे कोई और मुस्लिम ऐसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश न करे. हसन ने मांग की है कि मुसलमान आरोपियों को चौराहे पर आधा गाड़ दिया. जिसके बाद उन्हें पत्थरों से मारा जाए.

बता दें कि बीते बुधवार को लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र में 2 सगी दलित बहनों की लाशें पेड़ पर लटकी हुई मिली थीं, जिसके बाद बवाल मच गया था. लड़कियों का उनके घर के बाहर से अपहरण हो गया था. कुछ देर बाद उन दोनों की लाशें पास ही गन्ने के खेत में लगे एक पेड़ से लटकी मिली. मृत बहनों की उम्र 15 और 17 साल थी.

लखीमपुर खीरी में 6 आरोपी गिरफ्तार
इस हत्याकांड में पुलिस का कहना है कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, वे अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं. आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे. मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी. हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं था. आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया. पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मुठभेड़ में एक आरोपी को लगी गोली
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में जुनैद को गोली लगी है. छोटी बहन की सोहेल से दोस्ती थी. बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी. दोनों की दोस्ती हाल ही में हुई थी. आरोपी लड़कियों को बहलाफुसला कर ले गए. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए. निघासन में दो दलित लड़कियों से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लिया. आयोग ने लखीमपुर के जिलाधिकारी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...