16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यजींस-टीशर्ट पर रोक लगाने वाली IAS अफसर बनीं गाजीपुर DM, हुआ तबादला

जींस-टीशर्ट पर रोक लगाने वाली IAS अफसर बनीं गाजीपुर DM, हुआ तबादला

Published on

भदोही,

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की है. जिलों में तैनात नए जिलाधिकारियों में से कई अपने फैसलों से चर्चा में रहे हैं. ऐसी ही एक महिला आईएएस आर्यका अखौरी हैं, जिनका भदोही से तबादला कर उन्हें गाजीपुर का डीएम बनाया गया है. इस मौके पर बता दें कि IAS आर्यका अखौरी ने भदोही जिले में डीएम रहने के दौरान कर्मचारियों-अधिकारियों के जींस और टीशर्ट पहन कर कार्यालय में आने पर रोक लगा दी थी और उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इस आदेश के बाद वह अपने इस फैसले को लेकर चर्चा में आ गई थीं.

डीएम आर्यका अखौरी को अक्सर देखने को मिलता था कि सरकारी कार्यालयों और विभागीय बैठकों में तमाम अधिकारी और कर्मचारी जींस पेंट और टीशर्ट पहनकर आते थे. जुलाई 2022 में उनकी एक मीटिंग में कुछ अधिकारी जींस पेंट और टीशर्ट पहन कर आए थे, जिस पर आर्यका अखौरी ने कड़ी नाराजगी जताई थी. इसके बाद महिला डीएम ने एक आदेश जारी करते हुए विभागीय ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के जींस पैंट और टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी थी.

IAS आर्यका अखौरी ने जनपद में कई नवाचार किए.
आदेश में कहा गया कि इस नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. शासन के एक आदेश का हवाला देते हुए ही डीएम कर्मचारियों के जींस और टीशर्ट पहनने पर पाबंदी लगाई थी. इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के आचरण में बदलाव देखने को मिला और वह फॉर्मल ड्रेस में ही विभागीय ड्यूटी में आने लगे.

आर्यका अखौरी डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक भदोही की जिलाधिकारी रहीं. इस दौरान जिले में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को उन्होंने सम्मानित भी किया, तो लापरवाहकर्मियों को फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की. अपने कार्यकाल के दौरान महिलाओं के प्रति वह काफी संवेदनशील रहती थीं और पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर वह काफी ध्यान देती थीं.

DM आर्यका अखौरी अपनी अनूठी कार्यशैली के लिए चर्चित हैं.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं. आगरा, बाराबंकी, मथुरा समेत 10 जिलों के डीएम को बदला गया है. बाराबंकी के डीएम रहे डॉक्टर आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है, वहीं गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अब हरदोई का नया डीएम बनाया गया है.

भदोही से गाजीपुर किया गया आर्यका अखौरी का तबादला.
हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है जबकि मथुरा के डीएम रहे नवनीत सिंह चहर को आगरा का का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. बता दें कि कुल 14 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...