16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगहलोत के गढ़ में इंदिरा गांधी का अपमान, वॉट्सऐप पर धमकी देकर...

गहलोत के गढ़ में इंदिरा गांधी का अपमान, वॉट्सऐप पर धमकी देकर तोड़ दी पूर्व PM की मूर्ति

Published on

झुंझुनूं

सोशल मीडिया पर धमकी देकर पुलिस को चुनौती देना राजस्थान में अब प्रचलन बनता जा रहा है। असामाजिक तत्व अब खुलेआम चुनौती देकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ललकार रहे है। एक बार फिर इसकी बानगी सामने आई है, जिसने यह बता दिया है कि लोगों के कानून का डर कितना है। मामला झुंझुनूं के पिलानी थाना इलाके का है। यहां काजड़ा गांव के पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगी है। रविवार सुबह लोग पार्क में पहुंचे तो मूर्ति का चेहरा क्षतिग्रस्त था। बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप पर एक शख्स ने स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था कि अब से 5 मिनट बाद पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति को तोडूंगा। कोई रोक सके तो रोक ले। थोड़ी देर बाद लोग पार्क पहुंचे तो मूर्ति का चेहरा टूटा हुआ मिला।

पुलिस को घर पर नहीं मिला संदिग्ध शख्स
घटना के बाद लोगों के मन में काफी आक्रोश है। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मनजीत सिंह तंवर समेत कई लोग इकट्‌ठा हो गए। गुस्साए लोगों का कहना है कि दोषी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इधर मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया, वह खुद को BJP का कार्यकर्ता है। वॉट्सऐप स्टेटस सामने आने के बाद पुलिस पूछताछ के लिए कथित आरोपी के घर तक पहुंची, लेकिन पेशे से ट्रक ड्राइवर मुकेश गुर्जर घर पर नहीं मिला। पुलिस अभी संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है।

संदिंग्ध युवक की ओर से दी जा रही है धमकी
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने शनिवार शाम 5 बजे से स्टेटस लगाना शुरू किया था, रात 9.30 बजे तक अपडेट किए। करीब 10 बजे मूर्ति को तोड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने स्टेटस पर इस घटना को लेकर विरोध करने वाले को जान से मारने की धमकी दी। गांव के पूर्व सरपंच को भी युवक ने सीधी धमकी दी है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...