15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यकेवल आरोपी का न्यूड वीडियो, कोई सुइसाइड नहीं, यूनिवर्सिटी ने भी दी...

केवल आरोपी का न्यूड वीडियो, कोई सुइसाइड नहीं, यूनिवर्सिटी ने भी दी पुलिस वाली सफाई

Published on

चंडीगढ़

मोहाली की निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं के अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। आरोप लगा की हॉस्टल के बाथरूम में छात्राओं के एमएमएस बनाकर वायरल किए गए। अब प्रारंभिक जांच में मामला कुछ और निकलकर आ रहा है। यूनिवर्सिटी और पुलिस का दावा है कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना ही अश्लील वीडियो बनाए थे। आरोपी छात्रा के मोबाइल में सिर्फ उसके ही अश्लील वीडियो मिले हैं। यूनिवर्सिटी का दावा है कि छात्रा अपने ही न्यूड वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी। इसके अलावा उसने किसी और लड़की का कोई वीडियो नहीं बनाया।

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल, उसका इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सब जब्त कर लिया है। अब सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। एक आधिकारिक बयान में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर आरएस बावा ने कहा, ‘ऐसी अफवाहें हैं कि सात लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है जबकि तथ्य यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है। घटना में किसी भी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।’

‘सिर्फ एक लडकी का मिला वीडियो’
बावा ने आगे कहा, ‘एक और अफवाह है कि अलग-अलग छात्राओं के 60 आपत्तिजनक एमएमएस मिले हैं। विश्वविद्यालय की किसी भी छात्रा का ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है जो आपत्तिजनक हो, सिवाय एक लड़की के, जिसने अपने ही मोबाइल से अपने अश्लील वीडियो शूट किए और अपने बॉयफ्रेंड को भेजे।’

पंजाब पुलिस कर रही जांच
बावा ने बताया कि छात्राओं के अनुरोध पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने खुद आगे की जांच पंजाब पुलिस विभाग को सौंप दी है। पुलिस ने एक लड़की को हिरासत में लिया है और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। विश्वविद्यालय ने कहा कि सभी मोबाइल फोन और अन्य सामग्री आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दी गई है। बयान में कहा गया है कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय जांच में पुलिस को पूरा सहयोग कर रहा है।

सीएम खुद ले रहे पल-पल अपडेट
वहीं पंजाब सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं। मैंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें।’

आत्महत्या करने की लड़कियों ने की कोशिश
छात्राओं के कथित ‘लीक आपत्तिजनक वीडियो’ वायरल होने के बाद शनिवार रात मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल में नहाते हुए छात्राओं का वीडियो बनाया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने यह भी दावा किया कि वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास के दावे का खंडन किया।

फरेंसिक जांच के लिए भेजे जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
एसएसपी मोहाली विवेक सोनी ने कहा कि यह एक छात्रा के शूट किए गए और शेयर किए गए वीडियो का मामला है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित कोई मौत की सूचना नहीं मिली है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, कोई आत्महत्या का प्रयास या मौत होना नहीं मिला है। एसएसपी ने कहा, ‘फरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अब तक हमारी जांच में पता चला है कि आरोपी छात्रा ने अपना ही वीडियो बनाया था, उसके मोबाइल में किसी और का वीडियो नहीं मिला है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। फरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।’

हर किसी ने की आलोचना
पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर वास्तव में दुख हुआ। चूंकि यह मामला बहुत संवेदनशील है, इसलिए मेरा अनुरोध है कि किसी भी निराधार खबर को आगे न बढ़ाएं। किसी भी छात्रा के आत्महत्या की कोई खबर नहीं है। मैं विश्वविद्यालय के छात्रों को न्याय का आश्वासन देता हूं। विशेष रूप से लड़कियों को। डीसी मोहाली और एसएसपी को पूरी घटना की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों से शांत रहने की अपील की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक बहुत ही संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों और बेटियों की गरिमा से संबंधित है। वहीं पंजाब राज्य महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया है।

अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घटना की निंदा की है। केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘एक लड़की ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिए। यह बहुत ही गंभीर और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित लड़कियों में हिम्मत है। हम सब आपके साथ हैं। धैर्य से काम लें।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...