15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'फूलपुर हो या मिर्जापुर आपकी जमानत नहीं बचेगी', सुशील मोदी का नीतीश...

‘फूलपुर हो या मिर्जापुर आपकी जमानत नहीं बचेगी’, सुशील मोदी का नीतीश को ओपन चैलेंज

Published on

पटना

दिग्गज बीजेपी नेता सुशील मोदी के नीतीश कुमार को लेकर दिए गए एक बयान पर सियासी पारा चढ़ने लगा है। पूर्व डेप्युटी सीएम सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को ओपन चैलेंज दिया है। कहा कि नीतीश जी चाहे फूलपुर जाएं या मिर्जापुर, आपकी जमानत तक नहीं बचेगी। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश जी जनता का मूड भांप कर बिहार से इतना डर गए हैं कि UP जाने की सोच रहे हैं। सुशील कुमार मोदी ने ये भी कहा कि नीतीश जी आप फूलपुर जाएं या मिर्जापुर, आपकी जमानत तक नहीं बचेगी।

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे नीतीश कुमार की पार्टी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन करने में जुटी है। इसके संकेत देते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का गठजोड़ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में ताकतवर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात दे सकता है। जदयू अध्यक्ष ललन ने तो यहां तक कहा कि यूपी में पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार अगला लोकसभा चुनाव यूपी से लड़ें। जदयू के नेता ने इस और स्पष्ट करते हुए कहा कि फूलपुर, अंबेडकर नगर और मिर्जापुर के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश इन क्षेत्रों से आकर चुनाव लड़े। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी चुनाव बहुत दूर है, समय आने पर इसका फैसला लिया जाएगा।

नीतीश कहीं से लड़ें, जमानत होगी जब्त: सुशील मोदी
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के बयान के बाद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अब उत्तर प्रदेश से लोकसभा का चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। उन्हें पता है कि बिहार के अंदर उनके लिए दो सीटें भी जीतना मुश्किल होगा। ऐसे में उनके सहयोगी ने उन्हें सुझाव दिया है कि फूलपुर से चुनाव लड़ें। नीतीश कुमार चाहे कहीं भी जाएं, फूलपुर या मिर्जापुर, उनकी जमानत जब्त होगी।

सुशील मोदी पर जेडीयू का पलटवार
इधर सुशील मोदी के बयान पर अब जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार कहां से चुनाव लड़ेंगे या पार्टी उनको कहां से लोकसभा चुनाव लड़वाएगी, ये तो 2024 में पता चलेगा। लेकिन नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने मात्र की खबर सुनकर बीजेपी के अंदर खलबली मच गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...