16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगुजरात में बीजेपी को हार का डर है? अरविंद केजरीवाल के आरोपों...

गुजरात में बीजेपी को हार का डर है? अरविंद केजरीवाल के आरोपों में कितना दम, जानें क्या-क्या बोले

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वे भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आम आदमी पार्टी (आप) को ‘कुचलने’ की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें गुजरात चुनाव में हार का डर है। आप के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को मोदी सरकार भ्रष्टाचार के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है क्योंकि भाजपा ‘गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है।’

‘आप के बढ़ते प्रभाव से बौखला गई बीजेपी’
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के बढ़ते प्रभाव से इस कदर बौखला गई है कि ‘प्रधानमंत्री के सलाहकार हिरेन जोशी ने कई टीवी चैनलों के मालिकों तथा उनके संपादकों को गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी देते हुए गुजरात में आप को कवरेज न देने को कहा है।’ बहरहाल, केजरीवाल के आरोपों पर प्रधानमंत्री कार्यालय या जोशी की कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं मिली है।

हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं
केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसा करना बंद कीजिए। अगर ये संपादक जोशी के संदेशों का स्क्रीनशॉट साझा कर देंगे तो प्रधानमंत्री तथा उनके सलाहकार दोनों देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम गुजरात में सरकार बनाने जा रहे हैं।’ प्रधानमंत्री की ‘रेवड़ी संस्कृति’ टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप की मुफ्त सुविधाओं की यह कहकर आलोचना की जा रही है कि लोगों को नि:शुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराने से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी।

लोगों से कहा- आपको समझना होगा उनके इरादे गलत हैं
उन्होंने कहा, ‘कोई बेईमान, भ्रष्ट और गद्दार व्यक्ति ही यह कहेगा कि नि:शुल्क सुविधाएं देश के लिए सही नहीं हैं। अगर कोई नेता कहता है कि मुफ्त सुविधाएं देने से देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी तो आपको समझना होगा कि उनके इरादे गलत हैं।’’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...