7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेलराहुल या विराट, कौन करेगा टी20 विश्व कप में ओपनिंग? कप्तान रोहित...

राहुल या विराट, कौन करेगा टी20 विश्व कप में ओपनिंग? कप्तान रोहित ने खत्म की सारी बहस

Published on

मोहाली

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली को लेकर यह मांग उठने लगी थी टी20 में उनसे ओपनिंग कराई जानी चाहिए। हालांकि इस पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बिल्कुल अलग राय है। कप्तान रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोहली उनके साथ पारी का आगाज करने के लिए एक विकल्प हैं। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि टी20 विश्व कप में केएल राहुल ही उनके ओपनिंग जोड़ी होंगे। मीडिया से बात करते हुए रोहित ने कहा कि टीम मैनेजमेंट सभी खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर स्पष्ट है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद भारत तीन मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगा और इसके बाद टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगा। रोहित ने इस महीने के शुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में कोहली के शतक के संदर्भ में कहा, ‘राहुल भाई (मुख्य कोच राहुल द्रविड़) और मेरी बात हुई कि हमें कुछ मैचों में विराट से पारी की शुरुआत करवानी चाहिए क्योंकि वह हमारा तीसरा ओपनर बल्लेबाज है। पिछले मैच में हमने देखा की ओपनर बल्लेबाज के रूप में उसने क्या किया और हम उसके इस प्रदर्शन से बहुत खुश हैं।’

यह कोहली का नवंबर 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला और कुल 71 वां शतक था। रोहित ने कोहली को तीसरा ओपनर बल्लेबाज बताने के साथ ही स्पष्ट किया कि राहुल उनके सलामी जोड़ीदार बने रहेंगे।उन्होंने कहा, ‘केएल राहुल टी20 विश्वकप में हमारे लिए पारी की शुरुआत करेंगे। हम इस स्थान पर बहुत अधिक प्रयोग नहीं करने जा रहे हैं। उनके प्रदर्शन पर अक्सर नजर रहती है। वह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।’

भारतीय कप्तान ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘अगर आप पिछले दो-तीन साल के उसके प्रदर्शन पर गौर करो तो यह बहुत अच्छा रहा। मैं सभी से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस बारे में हमारी राय स्पष्ट है और बाहर क्या खिचड़ी पक रही है हम इसके बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।’

पिछले कुछ समय से राहुल के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठते रहे हैं और अब जबकि कोहली ने फार्म में वापसी कर ली है तो यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रोहित के साथ उन्हें पारी की शुरुआत करनी चाहिए।रोहित ने कहा, ‘इसको लेकर हमारी राय स्पष्ट है कि राहुल हमारे लिए क्या कर सकता है। वह हमारे लिए मैच विजेता भी है। हमने तीसरा ओपनर बल्लेबाज नहीं रखा है और विराट हमारे लिए पारी की शुरुआत कर सकता है। वह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए पिछले कई सालों से ऐसा कर रहा है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...