16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकिस्मत चमकना इसे कहते हैं! 3 लाख का कर्ज लिया, 24 घंटे...

किस्मत चमकना इसे कहते हैं! 3 लाख का कर्ज लिया, 24 घंटे में ऑटो ड्राइवर की लगी 25 करोड़ की लॉटरी

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल में एक ऑटो रिक्शा चलाने वाले शख्स की लॉटरी लग गई। यह लॉटरी 1-2 लाख या 1-2 करोड़ की नहीं बल्कि 25 करोड़ रुपये की लगी है। उन्हें और उनके परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्हें 25 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। श्रीवराहम के रहने वाले अनूप ने यह लॉटरी ओणम बंपर लॉटरी में लगी है। अनूप ऑटो चलाकर परिवार का पेट नहीं पाल पा रहे थे। बीते दिनों ही उन्होंने मलेशिया में शेफ की नौकरी करने की ठानी। एक दिन पहले ही उन्होंने तीन लाख रुपये का कर्ज भी लिया और दूसरे दिन उन्हें 25 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है।

अनूप ने बताया कि एक दिन पहले शनिवार को उन्होंने लॉटरी टिकट (टी-750605) खरीदा था। मजेदार बात यह भी है कि एक दिन पहले ही उसका तीन लाख रुपये कर्ज का आवेदन मंजूर हुआ था। अनूप ने जिस एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदा था वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को उसने बताया कि ‘टी-750605’ उसकी पहली पसंद नहीं था।

‘नहीं जाऊंगा मलेशिया’
एजेंसी ने बताया कि अनूप ने जो पहला टिकट खरीदा था वह उन्हें पसंद नहीं आया था इसलिए उन्होंने दूसरा टिकट लिया और उस पर जीत हासिल हुई। मलेशिया यात्रा और कर्ज के बारे में अनूप ने कहा कि बैंक ने आज कर्ज के लिए कॉल किया तो मैंने बता दिया कि मुझे अब कर्ज लेने की जरूरत नहीं है। अब मैं मलेशिया भी नहीं जाऊंगा।

22 साल से खरीद रहे लॉटरी
अनूप ने कहा कि वह पिछले 22 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं और अब तक उन्हें कुछ सौ रुपये से लेकर अधिकतम पांच हजार रुपये तक मिले थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे जीतने की आशा नहीं थी इसलिए मैं टीवी पर लॉटरी के नतीजे नहीं देखता था। लेकिन जब मैंने अपना फोन देखा तो पता चला कि मैं जीत गया हूं। मुझे विश्वास नहीं हुआ और मैंने अपनी पत्नी को दिखाया। उसने कहा कि यह जीतने वाला नंबर है।’

उतारेंगे कर्ज, बनाएंगे घर
अनूप ने कहा, ‘फिर भी मुझे शंका थी इसलिए मैंने लॉटरी बेचने वाली महिला को टिकट का चित्र भेजा। उसने इसकी पुष्टि की कि वह जीत वाला नंबर था।’ जीते हुए पैसों से टैक्स देने के बाद अनूप को 15 करोड़ रुपये के आसपास मिलेंगे। अनूप ने कहा कि इन रुपयों से सबसे पहले वह अपना घर बनाएंगे और अपने ऊपर जो भी कर्ज है उसे चुकता करेंगे।

खुद का होटल खरीदने की तैयारी
अनूप ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों की मदद करेगा, कुछ चैरिटी का काम करेगा और केरल में होटल के क्षेत्र में कुछ शुरू करेगा। संयोग से, पिछले साल की ओणम बम्पर लॉटरी भी एक ऑटो-रिक्शा चालक ने ही जीती थी। कोच्चि के पास मराडू के एक ऑटो-रिक्शा चालक जयपालन पीआर को तब 12 करोड़ की लॉटरी लगी थी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...