11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यहाथ में तख्ती, पसीने से लथपथ… अखिलेश यादव के इस रूप में...

हाथ में तख्ती, पसीने से लथपथ… अखिलेश यादव के इस रूप में दिखी ‘धरती पुत्र’ मुलायम की झलक

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा की कार्यवाही सोमवार से शुरू होनी थी, लेकिन समाजवादी पार्टी के पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन के चलते स्थगित करनी पड़ी। सोमवार से सपा कार्यालय के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। कड़ा पहरा होने का बाद भी करीब साढ़े दस बजे सपा कार्यालय से अखिलेश यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। अखिलेश यादव हाथ में तख्ती लिए पसीने से लथपथ दिखाई दिए। वहीं, पैदल मार्च से पहले ही सपा कार्यालय रोड पर बैरीकेडिंग की गई थी।

अखिलेश बोले- यह कैसी सरकार है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज जब हम पैदल जाना चाहते थे तो रोका गया, यह कैसी सरकार है, जो विधायकों को पूर्व मंत्रियों को, जो कई कई बार के विधायक हैं, पूर्व स्पीकर हैं, बड़े-बड़े पदों पर स्थापित हैं, उनको सदन में नहीं जाने दिया गया। हम सदन में जनता के ही मुद्दों को उठाने के लिए जा रहे थे।

हम मुद्दों को उठाते रहेंगे- अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आखिर क्यों नहीं इन मुद्दों को फेस करना चाहती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी इसी तरह से मुद्दों को उठाते रहेंगे। अब अगली रणनीति क्या होगी, वह हम सभी विधायकों के साथ बैठक करके तय करेंगे।

लौटे अखिलेश यादव
पुलिस की तरफ से रोके जाने के बाद अखिलेश यादव और सभी समाजवादी विधायक वापस लौट गए हैं। पुलिस ने बिना इजाजत पैदल मार्च निकालने और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने की वजह से सपा नेताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया था। जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए थे।

जमकर की नारेबाजी
पैदल मार्च को पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया है। सपा के झंडे के साथ ही अखिलेश यादव की तस्वीरें और बैनर-होर्डिंग लिए हुए कार्यकर्ता योगी सरकार और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

धरने पर बैठे
समाजवादी पार्टी दफ्तर से विधानसभा तक अखिलेश यादव की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला गया। सपा विधायकों को पुलिस ने रोक लिया है। बिना इजाजत जुलूस निकालने और कानून व्यवस्था का पालन नहीं करने को लेकर पुलिस ने सपा नेताओं को रोका। अखिलेश यादव बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। सपा नेताओं का हंगामा जारी है।

शहीद पथ पर लगा जाम
लखनऊ में सपा पैदल मार्च के चलते कई रूटों पर जाम के हालत रहे। शहीद पथ पर सपा विरोध प्रदर्शन के चलते काफी लंबा जाम लगा रहा। सपा के पैदल मार्च से पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय रोड पर लोहे की जाल लगी बैरीकेडिंग की गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...