15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यआचार्य धर्मेंद्र का निधन, जयपुर में ली अंतिम सांस; राम मंदिर आंदोलन...

आचार्य धर्मेंद्र का निधन, जयपुर में ली अंतिम सांस; राम मंदिर आंदोलन में थे सक्रिय

Published on

जयपुर,

हिंदू नेता आचार्य स्वामी धर्मेंद्र का निधन हो गया. उन्होंने सोमवार सुबह राजस्थान के जयपुर में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि आचार्य स्वामी धर्मेंद्र पिछले एक महीने से बीमार थे. उन्हें एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका निधन हो गया. आचार्य धर्मेंद्र श्रीराम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कुछ दिन पहले ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. राजस्थान बीजेपी के कई नेता भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. आचार्य स्वामी धर्मेंद्र के दो बेटे सोमेंद्र शर्मा और प्रणवेंद्र शर्मा हैं. सोमेंद्र की पत्नी और आचार्य की बहू अर्चना शर्मा मौजूदा समय में गहलोत सरकार में सामाजिक कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन हैं.

देशभर के हिंदू संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने आचार्य धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया. उन्होंने श्री राममंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी. विश्व हिंदू परिषद से लंबे समय तक जुड़े रहने के दौरान उन्हें राम मंदिर मामले को लेकर अपने खुले रुख की वजह से वह सुर्खियों में रहे. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में जब फैसला आने वाला था, तो उन्होंने फैसले से पहले कहा था, मैं आरोपी नंबर एक हूं. मैंने जो कुछ किया है, सभी के सामने किया है. मैं सजा से नहीं डरता.

महात्मा रामचंद्र वीर महाराज के बेटे आचार्य धर्मेंद्र विश्व हिंदू परिषद में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में रहे. उनका पूरा जीवन हिंदी, हिदुत्व और हिंदुस्तान के विकास के लिए समर्पित रहा. वह महात्मा गांधी पर विवादित बयान को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे.

 

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...