15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहद है! मजदूर ने मांगी मजदूरी तो मालिक ने काट दी नाक,...

हद है! मजदूर ने मांगी मजदूरी तो मालिक ने काट दी नाक, महज 2 हजार रुपये के लिए इतना गुस्सा

Published on

जालौन

यूपी के जालौन अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक मजदूर को मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। जब उसने मजदूरी मांगी तो मालिक ने उसकी नाक काट दी। मजदूर का कहना है कि उसने मजदूरी मांगी तो मालिक आग बबूला हो गए और गुस्सा होकर उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद उसकी नाक काट दी। वहीं, जख्मी हालत में मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज किया है।

मामला रेढर थाना क्षेत्र का है। यहां पर रविवार की शाम मजदूर अपनी मजदूरी मांगने के लिए मालिक लालू के खेत पर गया था। गुस्से में मालिक लालू ने उसके साथ मारपीट कर दी। मजदूर के मुताबिक उसकी 2 हजार रुपए की मजदूरी बकाया थी, जिसे वो लेने के लिए गया था। मालिक लालू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है और वही घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है।

डॉक्टरों ने किया इलाज
वहीं, जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर शक्ति मिश्रा बताया कि रेंढर थाने क्षेत्र से एक 45 वर्षीय एक घायल जनबेद आया था, जिसकी नाक कटी हुई थी और चोट के निशान थे। पीड़ित का इलाज किया गया। इलाज करने के बाद उसे वापस भेजा गया है।

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...