भोपाल
शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा भेल में 11वीं जीव विज्ञान की छात्राएं तनिष्का भारत, दिव्या रैकवार, नूपुर विश्वास, पूजा मंडल तथा साक्षी मंडल ने भारत में चीतों के ऐतिहासिक पुनस्र्थापन को लेकर आमजन तथा विद्यार्थियों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से 8 बाय 10 फीट की रंगोली बनाई। गौरतलब है कि 1952 में चीतों के भारत से पूर्णत: विलुप्त होने के बाद भारत सरकार एवं वन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा कूनो राष्ट्र्रीय उद्यान श्योपुर में 8 चीतों का पुनस्र्थापन किया गया।
इस रंगोली को कक्षा ग्यारहवीं की पांच छात्राओं ने करीब 10 घंटे में तैयार की है। यह सारा कार्य छात्राओं ने जीव विज्ञान की शिक्षिका राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त डॉ. अर्चना शुक्ला के मार्गदर्शन में किया। मध्य प्रदेश पहले से ही टाइगर स्टेट,वल्चर स्टेट, वुल्फ स्टेट, लेपर्ड स्टेट तथा वल्चर स्टेट है और अब हम चीता स्टेट भी बन गए हैं।
भारत के संकट प्राय घास के मैदानों तथा शुष्क क्षेत्रों में जैव परिस्थिति को पुनर्जीवित करने के लिए चीते की प्रजाति को पुन: स्थापित करना तथा खाद्य श्रृंखला के सुचारू रूप से चलने के लिए यह एक आवश्यक कदम उठाया गया है।
