15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य...लेकिन इसमें मोदी का हाथ नहीं, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की बात...

…लेकिन इसमें मोदी का हाथ नहीं, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कर ममता के बदले सुर

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि राज्य में सीबीआई-ईडी की कथित ज्यादतियों के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेताओं का एक तबका अपने हित साधने के लिए इन एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ बंगाल विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया।

ममता ने कहा, ‘केंद्र सरकार तानाशाही जैसा व्यवहार कर रही है। यह प्रस्ताव किसी खास के खिलाफ नहीं है, बल्कि जांच एजेंसियों के पक्षपातपूर्ण कामकाज के खिलाफ है।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह देखना चाहिए कि केंद्र सरकार का अजेंडा और उनकी पार्टी के हित आपस में न मिलें। यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा। केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लाए गए प्रस्ताव का बीजेपी ने विरोध किया। हालांकि, बाद में पश्चिम बंगाल विधानसभा ने इसे पारित कर दिया।

‘पक्षपात कामकाज के खिलाफ’
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष बनर्जी ने कहा, ‘वर्तमान केंद्र सरकार तानाशाहीपूर्ण तरीके से व्यवहार कर रही है। यह प्रस्ताव किसी खास के खिलाफ नहीं है, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के पक्षपातपूर्ण कामकाज के खिलाफ है।’

बीजेपी ने किया विरोध
वहीं विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि इस तरह का किसीबीआई और ईडी के खिलाफ प्रस्ताव विधानसभा के नियमों के खिलाफ है। प्रस्ताव के पक्ष में 189 और विरोध में 69 मत पड़े। सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां राज्य में कई मामलों की जांच कर रही हैं, जिनमें तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आरोपी हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...