4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़अब भेल के कैंटीन में परोसी जायेगी महंगी थाली, प्रबंधन ने 40...

अब भेल के कैंटीन में परोसी जायेगी महंगी थाली, प्रबंधन ने 40 रू. किलो खरीदा आर्शीवाद का आटा

Published on

-कर्मचारियों को मिलेगी 22 में थाली प्रबंधन की लागत आयेगी 32 रू.
-यूनियने भी खुश और कर्मचारी भी खुश

भोपाल

पिछले छ: माह से भेल कारखाने के कैंटीन नंबर 1 की खाने की गुणवत्ता को लेकर काफी घमासान मचा है । यूनियनों ने धरना प्रदर्शन भी कर डाला साथ ही इस कैंटीन के वर्कर और यूनियन नेताओं के बीच मारपीट और तू-तू मैं-मैं की घटनायें भी सामने आयी हैं । विवाद इतना बड़ा की प्रबंधन ने अपर महाप्रबंधक स्तर पर तीन अफसरों की जांच कमेटी भी बना दी जो इस मामले की जांच कर रही है । अभी तक शीर्ष प्रबंधन को रिर्पोट नहीं सौंपी गई है ।

सूत्रों की माने तो एक सोसायटी द्वारा सुजाता ब्रांड का गेहूँ पिछले छ: माह से कारखाने की कैंटीन में सप्लाई किया जा रहा था । इससे रोटी की गुणवत्ता को लेकर यूनियनों की शिकायत दर्ज कराई थी । नये ईडी के आने बाद प्रबंधन ने ताबड़तोड़ फैसला लेते हुये उसी सोसायटी से आर्शीवाद ब्रांड का आटा खरीदने का फैसला ले लिया है हालांकि इसका सर्कुलर जारी नहीं किया । सूत्र बताते हैं कि इस कंपनी के आटे की सप्लाई के बाद रोटी की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है और रविवार को भेल के कैंटीन में महेंगे आटे की रोटी को सभी ने सराहा है ।

भेल प्रबंधन अब चावल, दाल, सब्जी, रोटी, सलाद और अचार थाली में परोस रहे हैं । इससे थाली की लागत प्रबंधन को करीब 32रू. पड़ेगी लेकिन कर्मचारियों से सिर्फ 22रू. ही वसूले जायेंगे । इससे जहां कर्मचारी भी खुश नजर आयेंगे वहीं प्रबंधन के भी आये दिन धरना प्रदर्शन से मुक्ती मिल जोयगी । यही बात प्रबंधन को छ: माह पहले समझ में आ जाती तो नौबत विवाद की न बनती और प्रोडक् शन पर कोई खास असर भी नहीं पढ़ता । सोसायटी द्वारा भेजे गये 18रू. किले के आटे की जांच किसी ने आज तक नहीं कराई जबकि सीटू यूनियन ने यह आरोप भी लगाया था कि 18रू. किलो वाला सुजाता आटा 30 किलो कैंटीन में भेजा जा रहा है ।

गौरतलब है कि भेल को करीब 11 करोड़ की सब्सीडी कैंटीन के लिये मिलती रही है इसमें सिर्फ 6-7 करोड़ ही खर्च होता था लेकिन कोरोना काल के बाद कैंटीन बंद होने के कारण इस और किसी ने ध्यान नहीं दिया । अब महंगा आटा खरीदने के बाद भलेही कर्मचारियों को परोसे जाने वाली एक थाली की कीमत 32रू. पड़े लेकिन 10रू. थाली का नुकसान प्रबंधन को उठाना पड़ेगा । इसकी भरपाई शीर्ष प्रबंधन कर सकता है ।

फिलहाल भेल में करीब तीन हजार ठेका श्रमिक और 3500 नियमित कर्मचारी काम कर रहे हैं इनमें से भी मुश्किल से 200 लोग ही 1 नंबर कैंटीन में खाना खा रहे हैं । रही बात स्टॉफ और 3 नंबर कैंटीन की तो उसे प्रबंधन ने पहले ही बंद कर दिया । बड़ी बात यह है कि जिस समय कैंटीन और यूनियन के नेताओं के बीच गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हुआ था उस समय एक सुपरवाईजर स्टॉफ कैंटीन में आराम करने भेज दिया था । यह कैंटीन तो पहले से ही बंद है ।

इस मामले को लेकर अपर महाप्रबंधक टीयू सिंह के नेतृत्व में जो जांच कमेटी बनाई थी उसकी जांच भी जारी है । दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद कमेटी अपना फैसला शीर्ष प्रबंधन को भेजेगी । खास बात यह है कि महंगा आटा खरीदन की अनुमति भेल के फायनेंस विभाग से नहीं ली है । हां यह जरूर है कि इस मामले को लेकर प्रबंधन और यूनियनें के्रडिट लेने की कोशिश करेंगी । भेल प्रवक्ता का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही सर्कुलर जारी किया है ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...