12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'ज्ञानवापी हमारा है, हमारा रहेगा', BJP नेता को सर तन से जुदा...

‘ज्ञानवापी हमारा है, हमारा रहेगा’, BJP नेता को सर तन से जुदा की धमकी

Published on

अलवर,

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर फेसबुक पर कमेंट करने पर अलवर की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला कार्यकर्ता चारुल अग्रवाल को धमकी दी गई है. चारुल के साथ उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गई है. महिला कार्यकर्ता अलवर के शालीमार आवास योजना एक्सटेंशन में टॉवर नंबर 3 में रहती हैं.

सोमवार सुबह 7.45 बजे चारुल अग्रवाल बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए फ्लैट के बाहर निकलीं तो खिड़की के पास पत्र मिला. पत्र में उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा है कि 25 सितंबर आखिरी तारीख है. पति जितेंद्र अग्रवाल ने लिफ्ट के पास खिड़की में फंसे लिफाफे को उठाया. इसमें एक पत्र था, जिसे खोलकर पढ़ा तो होश उड़ गए.

चारुल के नाम से धमकी दी गई थी, लिखा था- ज्ञानवापी हमारा है, हमारा ही रहेगा, हमारे मजहब को लेकर पोस्ट लिखोगी तो वही हाल होगा जो उदयपुर में कन्हैयालाल का हुआ था, ध्यान रख गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सर तन से जुदा.

इस बारे में बीजेपी नेता चारुल अग्रवाल ने बताया, ‘इसमें मेरा नाम लेकर लिखा था कि तुम्हारे 56 टुकड़े कर देंगे, उदयपुर जैसी हालत करेंगे, मुझे जान से मारने की धमकी दी, मैंने ज्ञानवापी को लेकर सामान्य पोस्ट डाला था, घर में दो बच्चे और पति हैं, हम लोग यूपी के मुरादाबाद से हैं, 6 साल से अलवर में रह रहे हैं.’

चारुल ने 13 सितम्बर को फेसबुक पर ज्ञानवापी को लेकर पोस्ट डाली थी. इसके बाद 19 सितंबर को उन्हें जान से मारने की धमकी मिली और 25 सितंबर को आखिरी तारीख बताया गया. उनके पति जितेंद्र अग्रवाल मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करते थे. हाल ही में उन्होंने एक फैक्ट्री डालकर स्टार्टअप शुरू किया है.

चारुल तीन साल से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. वह बीजेपी में ‘बेटी बचाओ. बेटी पढ़ाओ’ अभियान की प्रदेश सह संयोजक हैं. घटना के बाद चारुल अग्रवाल ने एसपी तेजस्विनी गौतम को सूचना देकर सुरक्षा की मांग की. सदर पुलिस सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...