10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में चौथे आरोपी की एंट्री, कनाडा लिंक भी...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में चौथे आरोपी की एंट्री, कनाडा लिंक भी सामने आया

Published on

चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक विडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जैसे-जैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है इसकी पर्त दर पर्त खुलती जा रही हैं। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन का झूठ भी सामने आ रहा है। इस मामले में जहां पहले छात्राओं के एमएमएस बनाने वाली आरोपी छात्रा का नाम था, वहीं उसके बॉयफ्रेंड सनी और उसके साथी रंकज को गिरफ्तार किया गया। अब एक चौथे शख्स का नाम भी सामने आया है। इतना ही नहीं मामले में मुंबई, गुजरात से लेकर कनाडा तक का लिंक निकल रहा है। कुछ छात्राओं का आरोप है कि उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी।

यूनवर्सिटी की कुछ पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि उन्हें +1 (204) 8199002 नंबर से धकमी भरा कॉल आया। छात्राओं ने यह नंबर पुलिस को सौंप दिया है। धमकी देने वाले ने छात्राओं को कहा कि ‘मेरे दोस्त को जेल से निकवाओ नहीं तो तुम्हारा वीडियो भी वायरल कर देंगे।’ पता चला है कि यह नंबर कनाडा है। इस कॉल के आने के बाद छात्राओं को अलग-अलग नंबरों से वॉट्सऐप कॉल आने शुरू हो गए हैं। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

पुलिस नंबरों की जांच में जुटी
छात्राओं को वॉट्सऐप मेसेज भी भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने सारे नंबरों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामला गंभीर भी हो सकता है या फिर किसी की शरारत हो सकती है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर बात की गई। इस दौरान एक किसी और शख्स का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर दी है।

मोहित नाम के लड़के की तलाश
दरअसल पुलिस ने छात्रा के वॉट्सऐप चैट की जांच की तो उसमें किसी मोहित नाम के लड़के से उसकी चौट मिली है। उसमें छात्रा ने लिखा है, ‘ज मरवा ही दिया था, मुझे नहाती हुई छात्रा की तस्वीर लेते हुए एक छात्रा ने देख लिया।’ अब पुलिस इस आरोपी लड़के मोहित की तलाश में जुट गई है। सूत्रों ने बताया कि छात्रा ने बयान में कहा है कि मोहित उसे ब्लैकमेल करके दूसरी छात्राओं के वीडियो और तस्वीरें मंगवा रहा था।

हालांकि मोहित कौन है? कहां है? इसकी कुछ जानकारी नहीं है। यह भी माना जा रहा है कि यह कोई फेक अकाउंट हो। छात्रा ने बयान में पुलिस को बताया है कि उसे आरोपी युवक ब्लैकमेल कर रहे थे और दूसरी छात्राओं के वीडियो बनाकर भेजने के लिए मजबूर कर रहे थे।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...