10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजब मरूंगा तो संतुष्टि होगी स्कूल-अस्पताल अच्छे दिए... गुजरात में केजरीवाल का...

जब मरूंगा तो संतुष्टि होगी स्कूल-अस्पताल अच्छे दिए… गुजरात में केजरीवाल का ‘दिल्ली वाला दांव’

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों को तो लुभाया ही साथ ही साथ दिल्ली वालों को लुभाया। शिक्षकों के साथ संवाद में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्कूलों को हालत खराब थी। केजरीवाल ने कहा जब मैं मरूंगा तो संतुष्टि होगी कि मैंने स्कूल अस्पताल अच्छे लिए। जो स्थिति गुजरात में है वही स्थिति दिल्ली में थी। अब गुजरात के स्कूल भी अच्छे होंगे। रोक सकें तो रोक लें।

भाजपा पर कड़ा प्रहार
केजरीवाल ने कहा दिल्ली में एमसीडी के स्कूल हैं लेकिन वे बहुत खराब है, ये स्कूल बीजेपी के पास हैं। एमसीडी चुनाव होने हैं उसके बाद इन स्कूलों को ठीक करेंगे। केजरीवाल ने कहा गुजरात में सरकार बनने के बाद 7 करोड़ लोग मिलकर शिक्षा का मॉडल तैयार करेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में हुई क्रांति
केजरीवाल ने अपने संबोधन में दिल्ली के शिक्षा के क्षेत्र में हुई क्रांति का जिक्र किया। केजरीवाल ने कहा, बच्चे पढ़ाई के साथ साथ बिजनेस के गुर भी सीख रहे हैं।

काका से जगह, बाकी से आशीर्वाद मिला
केजरीवाल ने नाम लेकर संवाद के लिए जगह देने के लिए नवनीत काका को धन्यवाद दिया। केजरीवाल ने कहा बाकी 13 लोगों ने जगह तो नहीं दी लेकिन हमें आशीर्वाद दिया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...