24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलक्रिकेट का नया नियम, विकेट गिरने के बाद 2 मिनट में नए...

क्रिकेट का नया नियम, विकेट गिरने के बाद 2 मिनट में नए बल्लेबाज ने नहीं ली स्ट्राइक तो…

Published on

नई दिल्ली,

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंटरनेशनल क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. 1 अक्टूबर से इन नियमों को लागू कर दिया जाएगा, यानी टी-20 वर्ल्डकप 2022 नए नियमों के साथ ही खेला जाएगा. जो नए नियम लाए गए हैं, उनमें कई हैरान करने वाले नियम भी हैं जिनको जानने में दर्शकों में काफी उत्साह होगा. इन्हीं नियमों से एक नया नियम है कि जब कोई विकेट गिरता है, तो नए बल्लेबाज को अब 2 मिनट के अंदर ही क्रीज़ पर आकर स्ट्राइक लेनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो विरोधी टीम के कप्तान के पास टाइम आउट की अपील होगी.

आईसीसी का ये नया नियम कहता है, ‘टेस्ट और वनडे में जो भी नया बल्लेबाज क्रीज़ पर आ रहा है, उसे 2 मिनट के अंदर स्ट्राइक लेने के लिए तैयार होना होगा. जबकि टी-20 क्रिकेट में यह वक्त सिर्फ 90 सेकेंड का रहेगा. इससे पहले यह वक्त वनडे और टेस्ट में 3 मिनट का था. अगर बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाता है तो फील्डिंग कप्तान टाइम आउट की अपील कर सकता है’.

और कौन-से नियम जोड़े गए हैं?
आईसीसी द्वारा कई नियमों को लाया गया है, जो एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगे. इसमें एक नियम है कि अगर कोई बल्लेबाज कैच आउट होता है, तो अगली बॉल पर स्ट्राइक नया बल्लेबाज ही लेगा. यानी स्ट्राइक चेंज करने वाली चीज़ अब खत्म कर दी गई है.

मैच के दौरान बॉल पर स्लाइवा का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. कोरोना के मद्देनज़र पहले इस पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह से बैन करने का फैसला लिया गया है. अब अगर कोई बॉलर अपने रनअप के दौरान कुछ अनुचित करता है, तब बल्लेबाजी टीम के पास शिकायत का मौका होगा और जुर्माने के तौर पर अंपायर फील्डिंग टीम पर 5 रनों की पेनाल्टी लगा सकता है.

आपको बता दें कि आईसीसी द्वारा जो ये फैसले लिए गए हैं, इसे आईसीसी क्रिकेट कमेटी द्वारा पास किया गया है. इस कमेटी की अगुवाई बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कर रहे हैं, जबकि इसमें रमीज राजा, महेला जयवर्धने, डेनिएल विटोरी, वीवीएस लक्ष्मण, जय शाह समेत अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं.

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...