24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि दर्ज हो गई है। कारखाने में मेटेरियल सेविंग, ऊर्जा संरक्षण, वेस्ट रिडक्शन (कचरा प्रबंधन) एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप देश की प्रतिष्ठित संस्था सीआईआई द्वारा बीएचईएल, भोपाल को “ग्रीन कंपनी – सिल्वर रेटिंग” सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित अवार्ड नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ कन्वेंशन सेंटर में 18 और 19 जून, 2026 को आयोजित दो दिवसीय “सीआईआई ग्रीनको समिट-2026” के दौरान उद्योग जगत की नामचीन हस्तियों द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्रीनको सर्टिफिकेशन उन चुनिंदा संस्थानों को ही दिया जाता है जो सीआईआई द्वारा पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में निर्धारित बेहद कड़े और वैश्विक मापदंडों पर खरे उतरते हैं। बीएचईएल, भोपाल को मिली इस सफलता के पीछे कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का कुशल नेतृत्व एवं निरंतर दिशा-निर्देशन रहा है, जिनके तहत कारखाने में पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और ऊर्जा बचत के अभियानों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बीएचईएल प्रबंधन की ओर से यह सम्मान संस्थान के अपर महाप्रबंधक (एच.एस.ई.) सपन सुहाने एवं प्रबंधक (एच.एस.ई.) राजकुमार मीना ने ग्रहण किया। सीआईआई जैसी देश की प्रमाणित एवं शीर्ष संस्था द्वारा ‘ग्रीन कंपनी – सिल्वर रेटिंग’ मिलना बीएचईएल भोपाल कारखाने को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक पायदान और ऊपर स्थापित करता है। इस उपलब्धि पर भेल के अधिकारियों, कर्मचारी संगठनों और तकनीकी विंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया है।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

More like this

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...