24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलटी-20 वर्ल्डकप में छाएगा अमूल, भारत नहीं इस टीम का बना स्पॉन्सर

टी-20 वर्ल्डकप में छाएगा अमूल, भारत नहीं इस टीम का बना स्पॉन्सर

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्डकप शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन का वक्त बचा है. लगभग सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और फाइनल तैयारियों में जुटी हैं. इस बीच भारत की मशहूर डेयरी कंपनी अमूल की भी टी-20 वर्ल्डकप में एंट्री हुई है. अमूल टी-20 वर्ल्डकप के लिए आयरलैंड क्रिकेट टीम की स्पॉन्सर बनी है, जिसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है.

आयरलैंड क्रिकेट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमूल को टी-20 वर्ल्डकप 2022 के लिए आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम का मेन टीम स्पॉन्सर बनाया गया है. अमूल आपका स्वागत है, आयरलैंड क्रिकेट को इतनी सहायता देने के लिए शुक्रिया.

बता दें कि आयरलैंड ने मंगलवार को ही टी-20 वर्ल्डकप के लिए अपने 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया है. एंड्रयू बलबर्नी के हाथ में आयरलैंड की कमान सौंपी गई है, जबकि धुआंधार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है.

टी-20 वर्ल्डकप के लिए आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग (उप-कप्तान), मार्क एडेर, कर्टिस कैंफर, गेरेथ डिलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डॉहेनी, फियॉन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, कोनोर ऑलफर्ट, सिमी सिंह, हैरी टैक्टर, लॉरकेन टकर, क्रेग यंग

टी-20 वर्ल्डकप में आयरलैंड का शेड्यूल:
• 11 अक्टूबर- नामीबिया बनाम आय़रलैंड (वॉर्म-अप मैच)
• 13 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम आयरलैंड (वॉर्म-अप मैच)
• 17 अक्टूबर- जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड
• 19 अक्टूबर- स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड
• 21 अक्टूबर- वेस्टइंडीज़ बनाम आयरलैंड

 

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...