10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यसुधीर सांगवान का बयान- सोनाली ने ही मंगाई थी ड्रग्स, ओवरडोज से...

सुधीर सांगवान का बयान- सोनाली ने ही मंगाई थी ड्रग्स, ओवरडोज से बिगड़ी थी तबीयत

Published on

नई दिल्ली ,

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले के मामले में उसके पीए सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस को दिए बयान में कई बड़े खुलासे किए हैं. 22 अगस्त की रात को कर्लीज क्लब में क्या हुआ था? सोनाली ने ड्रग्स कब ली थी? उसकी तबीयत कब खराब हुई थी? लेडीज टॉयलेट में ड्रग्स किसने पहुंचाई? सुधरी ने अपने बयान में ऐसे सभी सवालों के जवाब विस्तार से दिए हैं.

सुधीर सांगवान अपने इबालिया बयान में गोवा पुलिस को बताया- मैं, सोनाली फोगाट और हमारा दोस्त सुखविंदर सिंह 22 अगस्त को गोवा में अंजुना, नॉर्थ गोवा के ग्रैंड लियोनी रिसोर्ट में रहने के लिए आए. दोपहर के करीब 2:30 बजे होटल के रूम में चेकइन किया. उसने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे सोनाली फोगाट ने सुखविंदर सिंह को MDMA ड्रग्स खरीद कर लाने को बोला. हम तीनों को MDMA ड्रग्स का नशा करने की इच्छा थी.

करीब 8:30 बजे सुखविंदर सिंह कमरे में आकर बोला कि 4 ग्राम MDMA ड्रग्स के लिए 12 हजार की जरूरत है. वह होटल ग्रैंड लियोनी के रूम ब्वॉय से MDMA ड्रग मंगवाएगा. मैंने उसको 5 हजार नकद दिए और उसको बोला कि अपनी तरफ से वह 7 हजार देगा. उसके बाद करीब 9 बजे सुखविंदर ड्रग्स लेकर आया. इसके बाद हम तीनों ने नाक से MDMA लिया.

रात करीब 11:30 बजे कर्लीज क्लब के लिए निकले
सुधीर ने बताया कि हम तीनों रात करीब 11:30 बजे दो स्कूटर से कर्लीज क्लब के लिए निकले. उसने बताया कि जो MDMA बच गई थी, उसमें से थोड़ी सी उसने प्लास्टिक की खाली बोतल में डालकर रख ली. बाकी का बची हुई MDMA उसने जेब में रख ली थी.

उसने बताया- हमने कर्लीज क्लब में डांस फ्लोर के नजदीक पहले से टेबल बुक किया हुआ था. वहां पहुंचने पर हमने बीयर, ऑरेंज जूस, कॉकटेल, केक और पानी की बोतल मंगवाई. इसके बाद मैंने जिस बोतल में MDMA लाया था, उसमें पानी भर दिया. वह बोतल बाद में सोनाली ने अपने पास रख ली. इसके बाद मैंने, सोनाली और सुखविंदर ने बारी-बारी से ड्रग्स पी.

पहली बार वॉशरूम जाने के दौरान छुपा दी थी ड्रग्स
सुधीर सांगवान ने बताया कि रात के करीब 12:45 बजे हम तीनों फ्लोर पर डांस करने के लिए गए. करीब 2:00 से 2:30 तक डांस कर रहे थे. उसके बाद मैं सोनाली के कहने पर उन्हें वॉशरूम ले गया. वहां उन्होंने उल्टी की, जिससे मुझे महसूस हुआ कि सोनाली को MDMA ड्रग्स की ओवरडोज हो गई है. उसी समय मैंने खाली बोतल, जिसमें MDMA मिक्स की थी, उसमें मैंने MDMA ड्रग्स का पैकेट डाल दिया और बोतल को मैंने लेडीस टॉयलेट के फ्लश टैंक में डाल दिया फिर उसके बाद हम दोनों वापस डांस फ्लोर पर चले गए. सोनाली बीच-बीच में पानी पीती रहीं.

कपड़ों में ही सोनाली ने कर दी थी पेशाब
सुधीर सांगवान ने बताया कि सुबह तकरीबन 4:30 बजे मैंने दोबारा सोनाली को लेडीज टॉयलेट लेकर गया. इस दौरान नशे की हालत में उनके पांव लड़खड़ा रहे थे. वह वही टॉयलेट के पास बैठ गई फिर मैं उनको सहारा देकर टॉयलेट में ले गया.

उसने बताया कि वहां उन्होंने कपड़ों में पेशाब कर ली थी. मैंने सोनाली को साफ किया तभी उन्होंने बोला कि उनको ड्रग्स का नशा ज्यादा हो गया है. वह चल नहीं पाएंगी. इसके बाद वह वहीं टॉयलेट सीट पर बैठ गईं. मैंने उनको पानी पिलाया और उनको टॉयलेट में नीचे जमीन पर बैठाया और मैं उनको पानी पिलाता रहा.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...