24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलहार्दिक ने मचाई तबाही, जड़े तूफानी 71 रन, AUS को 209 का...

हार्दिक ने मचाई तबाही, जड़े तूफानी 71 रन, AUS को 209 का टारगेट

Published on

मोहाली

टी-20 वर्ल्डकप से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ रही है. मोहाली में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 208 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है. हार्दिक पंड्या ने इस मैच में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. टीम इंडिया की शुरुआत भले ही शानदार ना रही हो, लेकिन पारी का अंत दमदार तरीके से हुआ. पहले केएल राहुल ने 55 रनों की तूफानी पारी खेली, उसके बाद हार्दिक पंड्या ने आखिरी पांच ओवर में तबाही मचा दी. हार्दिक ने सिर्फ 30 बॉल में 71 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया के स्कोर को 208 तक पहुंचाने में मदद की.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हार्दिक पंड्या ने कमाल कर दिया है. सिर्फ 30 बॉल में 71 रनों की तूफानी पारी खेलकर हार्दिक ने टीम इंडिया के स्कोर को 208 रनों तक पहुंचाया. आखिरी ओवर में तो हार्दिक ने तबाही ही मचा दी और पारी की आखिरी 3 बॉल पर लगातार सिक्स जड़े और ऑस्ट्रेलियाई टीम की हालत पतली कर दी. हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 25 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की, अपनी 71 रनों की पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े हैं. हार्दिक पंड्या की कमाल की पारी के दमपर ही भारत 208 के स्कोर तक पहुंच पाया.

 

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...