24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलदिनेश कार्तिक की महाभूल और रवि शास्त्री को याद आए महेंद्र सिंह...

दिनेश कार्तिक की महाभूल और रवि शास्त्री को याद आए महेंद्र सिंह धोनी, आखिर हुआ क्या था?

Published on

मोहाली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को सलामी बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने तेज शुरुआत दी। उन्होंने पहली बार टीम के लिए ओपनिंग की और भारत को मुश्किल में डाल दिया। इससे पहले हार्दिक पंड्या की तूफानी पारी की मदद से भारत ने 6 विकेट पर 208 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों का लक्ष्य मिला।

दिनेश कार्तिक की महाभूल
ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में कैमरून ग्रीन सलामी बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 चौके लगाकर अपनी पारी शुरू की। चौथे ओवर में भारत के लिए युजवेंद्र चहल गेंदबाजी करने आए। उनकी तीसरी गेंद को ग्रीन ने स्वीप करना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले पर नहीं लगी और सीधे पैड पर जाकर टकराई। इसके बाद भारत की तरफ से कोई बड़ी अपील नहीं हुआ और ग्रीन ने बल्लेबाजी जारी रखा। लेकिन रीप्ले में दिखा की गेंद लेग स्टंप पर जाकर लगती और ग्रीन आउट थे।

शास्त्री को आई धोनी की याद
जब इस गेंद का रीप्ले दिखाया गया तो कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। उन्होंने धोनी का नाम लेते हुए कहा- इसलिए धोनी विकेट के पीछे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। धोनी के डीआरएस लेने की कला ही हमेशा तारीफा होती हैं। फैंस डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम का नाम भी दे चुके हैं।

61 रनों की पारी खेली
कैमरून ग्रीन ने इस जीवनदार का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 30 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। 11वें ओवर की पहली गेंद पर वह अक्षर पटेल का शिकार बने। उन्होंने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने आगे आकर कैच लपका।

Latest articles

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...