4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़चोरी का अजीबो-गरीब मामला- कड़ी सुरक्षा के बीच भेल के ईडी बंगले...

चोरी का अजीबो-गरीब मामला- कड़ी सुरक्षा के बीच भेल के ईडी बंगले से चोरी

Published on

-साहब डियूटी पर , परिवार गया था बाहर, बंगले पर सीसीटीवी कैमरा बंद

भोपाल

भेल टाउनशिप में चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है । चोरी भले ही छोटी है लेकिन भेल के मुखिया के बंगले में कड़ी सुरक्षा के बीच यह सब कुछ हो जाना गंभीर है । मामला संवेदशील होने के कारण सुरक्षा पर प्रश्र चिन्ह लग गया है । उस पर भी इस मामले की जांच न हो और भी गंभीर हो गया है ।

भेल टाउनशिप के ए-सेक्टर बरखेड़ा में जहां भेल के महाप्रबंधक (वीआईपी) स्तर के अफसर अपने एन-6 बंगलो में रहते हैं वहीं भेल भवन में ईडी साहब का बंगला है । यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं । ऐसे में इस बंगले में कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन कुछ समय पूर्व ही इस घटना ने सबके कान खड़े कर दिये हैं। हाल ही में तबादला होकर दिल्ली गये पूर्व कार्यपालक निदेशक एसके बावेजा जब डियूटी पर थे और उनका परिजन बंगले से बाहर था उसी समय दिन दहाड़े सुरक्षा गार्ड के रहते हुये एक पिंजरे में बंद कई रंग बिरंगी खूबसूरत चिडिय़ा अज्ञात चोर ले उड़े इसे न तो सुरक्षा गार्ड देख पाये और न ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो पाये । दरअसल सीसीटीवी कैमरा तो बंद पड़ा था ।

मामले की खबर लगते ही हलचल तो हुई । टाउनशिप के एक अधिकारी ने जब इस मामले की खोज की तब पता चला कि अज्ञात चोर इस मामले को अंजाम दे चुका है लेकिन उस पर कार्यवाही नहीं हुई। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो ईमानदारी से जांच करने के बाद ही पता चलेगा लेकिन अतिसंवेदनशील मामले में कड़ी सुरक्षा पर प्रश्र चिन्ह लग कया है ।

मामला भेल के मुखिया से जुड़ा है उस पर हजारों वर्गफीट में फैले इस बंगले पर सीसीटीवी कैमरा न होना किसी के गले नहीं उतर रहा है । यूूं तो इस बंगले में सीआईएसएफ की पहरेदारी रहती थी लेकिन उसे भी हटाकर निजी सुरक्षा गार्ड के हवाले कर दिया । इसलिये भेल के मुखिया और उसके परिजन की सुरक्षा पर भी प्रश्र चिन्ह लग गया है ।

आये दिन कड़े फैसले लेने वाले ईडी को कैसी सुरक्षा प्रदान की जाये इसकी जवाबदारी किसकी है यह बताने को कोई तैयार नहीं है । गौरतलब है कि इस बंगले के सामने कई बार धरना और प्रदर्शन भी हो चुके हैं । इसी बंगले के पास भेल का आफिसर्स क्लब के अलावा सांची और नर्मदा गेस्ट हाउस भी है । इस संबंध में भेल प्रवक्ता का कहना है कि इस घटना की फिलहाल कोई जानकारी हमारे पास नहीं आई है और यदि ऐसा हुआ है तो सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...