5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यUP: रेप, गर्भपात और दूसरी शादी...भाजपा विधायक और बेटे पर दर्ज हुआ...

UP: रेप, गर्भपात और दूसरी शादी…भाजपा विधायक और बेटे पर दर्ज हुआ केस

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. विधायक छोटे लाल वर्मा के बेटे लक्ष्मीकांत की कथित पहली पत्नी ने थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया है.

पीड़िता ने छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे लक्ष्मीकांत के खिलाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 बलात्कार, 313 गर्भपात कराना, 323 मारपीट, 504 गाली गलौज, 506 जान से मारने की धमकी देना, 494 एक पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना और 328 जहर या नशीला पदार्थ खिलाने का मुकदमा दर्ज किया है.

दुष्कर्म का वीडियो बनाया, शादी का झांसा दिया
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह 17 वर्ष की थी, तो विधायक की बेटी के साथ उसकी दोस्ती थी. वह विधायक के घर उनकी बेटी से मिलने जाती थी. विधायक की बेटी ने उसका परिचय अपने भाई लक्ष्मीकांत से कराया था. पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2003 में लक्ष्मीकांत ने उसे अपने घर पर बुलाया.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया. उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया. उसको लंबे समय तक शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे कृत्य में भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा ने अपने बेटे का साथ दिया.

गर्भपात कराया और दूसरी शादी की
पीड़िता का आरोप है कि लक्ष्मीकांत ने उसे कई बार मारा पीटा. उसका जबरन गर्भपात कराया. लक्ष्मीकांत ने उससे मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की थी. मगर, 2006 में लक्ष्मीकांत ने दूसरी महिला से शादी कर ली. इसके बाद भी लक्ष्मीकांत उसका उत्पीड़न करता रहा.

बंदूक दिखाकर उसे और उसकी बेटे और बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मीकांत ने उससे जबरन तलाक के पेपर पर साइन करा लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच कर दोषी के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विधायक ने नहीं दिया जवाब
भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं. सरकार को घेर रहे हैं. विधायक और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में विधायक छोटे लाल वर्मा का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है. वॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज में कोई जवाब नहीं आया है.

छोटे लाल वर्मा का सियासी सफर
छोटे लाल वर्मा पूर्व में फतेहाबाद विधानसभा सीट से बसपा से विधायक रह चुके हैं. हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छोटे लाल वर्मा ने भाजपा की सदस्यता ली थी. भाजपा ने उन्हें फतेहाबाद विधानसभा सीट से टिकट दी, जहां से वह इस बार विधायक चुने गए हैं.

उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरुआत भी भाजपा से ही की थी और फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने थे. राजनीति की हवाएं बदलने के बाद छोटे लाल वर्मा ने बसपा का दामन थाम लिया था.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...