10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यजीवन में हमें खूब हंसाया, अब रुला गए, राजू श्रीवास्तव के निधन...

जीवन में हमें खूब हंसाया, अब रुला गए, राजू श्रीवास्तव के निधन पर भावुक हुए भगवंत मान

Published on

चंडीगढ़

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। 58 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा की दिया और एक अनंत यात्रा पर निकल गये। उनके निधन से कलाकार से लेकर नेता शोक में हैं। कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत से पंजाब के मुख्यमंत्री और राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन रहे भगवंत माने ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

राजू श्रीवास्तव की मौत से स्तब्ध भगवंत मान ने अपने ट्वीट में लिखा, #RajuSrivastav जी ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया। लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है… उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला… राजू जी भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी We’ll miss you “Gajodhar Bhaiya”।

राजू श्रीवास्तव ने किया था समर्थन
पंजाब चुनाव के समय जब आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना सीएम चेहरा बनाया था तब राजू ने उनका समर्थन किया था। दोनों लोग एक साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में का कर चुके हैं। चुनाव के समय राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि हंसाने वाले इंसान इंटेलिजेंट हो सकता है, इसे लोग मानते नहीं। उसको जोकर ही समझा जाता है। मैं तो कहूंगा कि जो हंसा सकता है, वह कुछ भी कर सकता है। ऐसे में हंसाने वालों को भी महत्व मिल रहा। ऐसे में मुझे खुशी है कि मान को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में एक्सारइज करते समय दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले 40 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उनके परिवार में पत्नी शिखा, एक बेटा और एक बेटी हैं। राजू श्रीवास्तव गजोधर भैया के किरदार में वह काफी लोकप्रिय हुए। राजू श्रीवास्तव इस किरदार के माध्यम से आम भारतीयों के जीवन से जुड़े पहलुओं को उठाते थे, जिन पर हर कोई हंसने के लिए मजबूर हो जाता था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...