11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य9 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्मी को पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल...

9 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्मी को पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Published on

जयपुर

राजस्थान के झालावाड़ जिले के थाना रायपुर में दर्ज 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक कन्हैया लाल उर्फ कान्हा भील (25) निवासी गडारा थाना सुनेल को पोक्सो कोर्ट न्यायधीश द्वारा बुधवार को 20 साल के कठोर कारावास और 25000 रुपये के अर्थदंड की सजा से दंडित किया गया है। इस प्रकरण को जिला पुलिस द्वारा केस ऑफिसर स्कीम में चयनित किया गया था।

2020 को थाना रायपुर पर मुकदमा दर्ज हुआ था
झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आरोपी युवक कन्हैया लाल उर्फ कान्हा के विरुद्ध 4 अगस्त 2020 को थाना रायपुर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी सोती हुई 9 वर्षीय बालिका को उठाकर एक खंडहर में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में चालान पेश किया।

मामले का चयन केस ऑफिसर स्कीम
अपराध की गंभीरता को देखते हुए मामले का चयन केस ऑफिसर स्कीम मे कर कोर्ट, अभियोजन अधिकारी एवं गवाहों से समय-समय पर समन्वय स्थापित कर प्रकरण की सफलता हेतु प्रभावी प्रयास किए गए। बुधवार को ट्रायल के बाद पोक्सो कोर्ट द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध दोष सिद्ध पाया जाने पर 20 वर्ष कठोर कारावास वह 25000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...