9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'बाबा! नीतीश जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले, आपको जरूरत है तो...',...

‘बाबा! नीतीश जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले, आपको जरूरत है तो…’, शिवानंद के बयान पर आगबबूला JDU

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिर-आंखों पर बिठाने वाले आरजेडी के नेताओं ने उनके खिलाफ मुंह खोलना शुरू कर दिया है। RJD की राज्य परिषद की बैठक में वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने सीएम नीतीश को आश्रम खोलने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनावें और आश्रम खोलकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम शुरू करें। शिवानंद तिवारी के इस बयान पर जेडीयू के नेता आगबबूला हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि ‘मुझको लगता है यदि आपको जरूरत है, तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए।’

शिवानंद ने दिया था नीतीश को आश्रम खोलने का ऑफर
आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में शिवानंद तिवारी ने कहा कि ‘नीतीश कुमार आश्रम खोलकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कहते रहे हैं, इसलिए हम नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आश्रम खोलिए। 2025 में नीतीश जी, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवाइए और उसके बाद मैं भी आपके साथ आश्रम में चलूंगा, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।’ वहीं शिवानंद तिवारी ने कहा कि 2025 में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। बहुत पहले हम और नीतीश कुमार सोचते थे कि जब बूढ़े होंगे तो एक आश्रम खोलेंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने दिया शिवानंद तिवारी को जवाब
राजद बैठक की क्लिप जब जेडीयू नेताओं तक पहुंची तो उनके तन-बदन में आग लग गई। आगबबूला हो गए। मगर बाबा (शिवानंद तिवारी) की बातों का कौन जवाब दे? जब आरजेडी में शिवानंद तिवारी को सिर्फ लालू यादव संभाल सकते हैं तो भला जेडीयू की तरफ से कौन बयान देगा? बयानों के मामले में आजकल सबका एनकाउंटर कर रहे उपेंद्र कुशवाहा सामने आए। उन्होंने शिवानंद तिवारी के 27 सेकेंड का वीडियो के साथ लिखा कि ‘बाबा, नीतीश कुमार जी अभी आश्रम नहीं खोलने वाले हैं। करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ है, जो चाहते हैं कि नीतीश जी सत्ता के ऊंचे से ऊंचे शिखर पर रहते हुए बिहारवासियों के साथ देशवासियों की सेवा करते रहें। मुझको लगता है यदि आपको जरूरत है, तो कोई और आश्रम की तलाश कर लेनी चाहिए।’

नीतीश ने कही थी नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की बात
दरअसल, ये बातें नीतीश कुमार के एक इशारेवाले बयान के बाद सामने आई। मंगलवार को नीतीश ने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए काम कर रहा हूं और इन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश ने साफ किया है कि उनकी इच्छा अब राजनीति में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की है। नीतीश कुमार के इस बयान से अंदाजा लगाया था कि वो 2025 तक तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप देंगे। नीतीश ने कहा था वे 2024 में बीजेपी के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहते हैं ताकि चुनाव में बड़ी सफलता हासिल हो। पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर नीतीश ने कहा कि हम सिर्फ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं, इसमें अपने लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास में खड़े तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि हर चीज में इन लोगों को आगे बढ़ाना है। हमें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। नीतीश के इशारे को शिवानंद तिवारी ने पकड़ लिया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...