20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय मंत्री की बैठक में सोते दिखे थे ये अधिकारी, अब जबरन...

केंद्रीय मंत्री की बैठक में सोते दिखे थे ये अधिकारी, अब जबरन रिटायर्ड!

Published on

नई दिल्ली,

बीएसएनएल (BSNL) के एक अधिकारी को टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव की बैठक में झपकी लेना भारी पड़ा गया. दरअसल, ऐसा करते पकड़े जाने पर उसकी हमेशा के लिए छुट्टी हो गई. रिपोर्ट की मानें तो इस अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया है.

अधिकारी ने तुरंत ले लिया VRS
पीटीआई के मुताबिक, मंत्रिमंडल द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के लिए 1.64 लाख करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी देने के बाद केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव बैठक कर रहे थे. इसी दौरान बैठक में मौजूद एक अधिकारी को झपकी आ गई. बैठक में झपकी लेते हुए पकड़े जाने के बाद BSNL के इस वरिष्ठ अधिकारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का फैसला कर लिया.

खुद टेलीकॉम मिनिस्टर ने पकड़ा
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद बैठक में सो रहे इस मुख्य महाप्रबंधक (CGM) स्तर के अधिकारी को पकड़ा और उसे तुरंत कमरे से बाहर निकल जाने के लिए कह दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, यह अधिकारी बेंगलुरु में कार्यरत था. इसके बाद सीजीएम को VRS लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. टेलीकॉम मिनिस्टर ने अगस्त महीने में ही अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी थी.

मंत्री ने अगस्त में दी थी चेतावनी
अगस्त के पहले हफ्ते में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए बीएसएनएल (BSNL) की कायापलट करने के लिए प्रदर्शन में सुधार और ऐसा ना करने पर वीआरएस का विकल्प चुनने को कहा था. अब ऐसा लगता है कि उनके ये शब्द महज से चेतावनी नहीं थे. हालांकि, इस संबंध में दूरसंचार मंत्रालय और बीएसएनएल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

‘काम सुधारो या फिर कंपनी छोड़ो’
अश्विनी वैष्णव ने अगस्त की बैठक में बीएसएनएल कर्मचारियों और अधिकारियों से दो टूक कहा था कि ‘काम सुधारो या फिर कंपनी छोड़ो’. बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि इतना बड़ा पैकेज देकर सरकार ने वही किया जितना वो कर सकती है. अब बारी आपकी है जी जान लगाने की, ताकि विभाग को काम दिखे और जनता को सुविधा मिले. इसमें कोई कोताही सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. हमें दो साल में नतीजे चाहिए. बता दें BSNLकी 2023 में 4जी लॉन्च करने की योजना बना रही है.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...