20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedचार कंपनियां, एक कर्मचारी और 21 सौ करोड़ का लोन, एक और...

चार कंपनियां, एक कर्मचारी और 21 सौ करोड़ का लोन, एक और घोटाले का खुलासा

Published on

कानपुर,

जांच एजेंसी सीबीआई ने कानपुर में एक और बड़े घोटाले का खुलासा किया है. रोटोमैक कंपनी ने चार कंपनियों से 26000 करोड़ का कारोबार किया और खास बात यह थी कि इन चारों कंपनियों का पता एक है और कर्मचारी भी एक ही है. सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि कैसे एक कर्मचारी वाली कंपनियों से कारोबार के आधार पर रोटोमैक को 2100 करोड़ का कर्ज दिया गया.

इस खुलासे के बाद सीबीआई भी हैरान रह गई है. जांच में पता चला कि रोटोमैक ने सिर्फ चार कंपनियों के साथ 26,143 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इन कंपनियों का पता भी एक है, जो 1500 वर्ग फुट का हॉल है. हैरानी की बात यह है कि इन चारों कंपनियों में वही कर्मचारी है, जो कंपनी का सीईओ भी है. इन कंपनियों के साथ हो रहे अरबों रुपये के कारोबार के आधार पर बैंकों ने रोटोमैक को 2100 करोड़ रुपये का कर्ज भी दिया था.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि निदेशकों विक्रम कोठारी (मौत हो चुकी है) और राहुल कोठारी ने अन्य लोगों के साथ अपनी बैलेंसशीट के साथ फर्जीवाड़ा करके बैंक को धोखा दिया और इन्होंने बेईमानी से लोन ले लिया. पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने रोटोमैक ग्लोबल के निदेशक राहुल कोठारी, साधना कोठारी और अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ 93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया है.

सीबीआई के मुताबिक, रोटोमैक ग्रुप के साथ कारोबार करने वाली चार कंपनियां रोटोमैक के सीईओ राजीव कामदार के भाई प्रेमल प्रफुल कामदार के स्वामित्व में हैं. रोटोमैक ने इन चार कंपनियों को कागज में उत्पादों का निर्यात किया, ये सभी कंपनियां बंज ग्रुप से रोटोमैक को सामान बेच रही थीं यानी जिस कंपनी ने सामान बनाया वह उसका माल खरीद रही थी.

इन चार कंपनियों के नाम हैं- मैग्नम मल्टी-ट्रेड, ट्रायम्फ इंटरनेशनल, पैसिफिक यूनिवर्सल जनरल ट्रेडिंग और पैसिफिक ग्लोबल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड. खास बात है कि 26000 करोड़ का कारोबार करने वाली कंपनियों का 1500 वर्ग फुट में एक ही और सिंगल ऑफिस था. पीएनबी की शिकायत पर मंगलवार को नई एफआईआर दर्ज की गई, केवल सामान बनाने वाली कंपनी ही अपना सामान खरीदने में लगी हुई थी.

एक कर्मचारी ने इतने बड़े कारोबार को कैसे संभाला?
सीबीआई जांच में सामने आया कि 26 हजार करोड़ का कारोबार दिखाने वाली चार कंपनियों में एक ही कर्मचारी था, जिसका नाम प्रेमल प्रफुल्ल कामदार था.1500 वर्ग फुट के एक कमरे में बैठा वह पोर्ट से लेकर लोडिंग, अनलोडिंग तक का सारा काम कर रहा था. सीबीआई ने हैरानी जताई कि बैंकों ने ऐसी कंपनी से कारोबार के आधार पर 2100 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा कैसे दे दी. यही वजह है कि बैंक अधिकारियों को भी संदेह के घेरे में रखा गया है. अधिकारियों ने कहा कि रोटोमैक समूह की कंपनियां पहले से ही सात बैंकों के एक संघ से 3,695 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ इंडिया से 806.75 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में जांच का सामना कर रही है.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...